Ro no D15139/23

जिला पंचायत सीईओ ने प्रशिक्षण एवं विकास कार्यों का किया अवलोकन

रायपुर, 12 जून 2026/ जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन ने विभिन्न विकासात्मक एवं कौशल  गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने एनडीडीबी-ए हेल्प कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित पशु सखी प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। प्रशिक्षण प्राप्त कर रही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की पशु सखियों से चर्चा कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली तथा गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण के अनुभवों की जानकारी प्राप्त की और उन्हें ई-व्हीकल क्षेत्र में उपलब्ध भविष्य की संभावनाओं के संबंध में प्रोत्साहित किया।

इसके पश्चात श्री बिश्वरंजन ने लाइवलीहुड कॉलेज पहुंचकर ई-वाहन असेम्बलिंग एवं बैटरी संबंधी प्रशिक्षण गतिविधियों का अवलोकन किया तथा प्रशिक्षण की प्रगति की समीक्षा की।

जिला पंचायत सीईओ ने एसएलडब्ल्यूएम (सॉलिड एंड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट) भवन का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन परिसर की स्थिति का अवलोकन करते हुए उन्होंने संबंधित सचिव एवं स्वच्छताग्राही महिलाओं को परिसर की नियमित साफ-सफाई तथा उचित कचरा प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, जाम हो रहे नालों की सफाई कराने एवं कचरे का पृथक्करण कर उसके वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित प्रबंधन के लिए निर्देश प्रदान किए।

  • Related Posts

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर सघन अभियान जारी, प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

      अम्बिकापुर 07 अगस्त 2026/   जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर…

    Read more

    कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा पटवारी कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

    – कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा के पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश*   *- नक्शा बटांकन में कम प्रगति पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में 75…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन