Ro no D15139/23

नैनो उर्वरक बना किसानों का भरोसा, अभनपुर के किसान शेषनारायण को मिल रहा बेहतर उत्पादन

 
वैज्ञानिक खेती अपनाकर हासिल कर रहे बेहतर परिणाम, अन्य किसानों को भी नैनो डीएपी के उपयोग की दे रहे सलाह

रायपुर, 12 जून 2026/ कृषि क्षेत्र में नवाचार और आधुनिक तकनीकों को अपनाने से किसानों की आय और उत्पादन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड के ग्राम पी. जामगांव के किसान श्री शेषनारायण सिन्हा नैनो उर्वरक के सफल उपयोग से बेहतर उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं।

करीब पांच एकड़ कृषि भूमि पर खेती करने वाले श्री सिन्हा पिछले दो वर्षों से नैनो डीएपी का उपयोग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पारंपरिक उर्वरकों की तुलना में नैनो डीएपी का उपयोग अधिक प्रभावी साबित हुआ है। इससे फसलों की वृद्धि बेहतर होती है, रोगों का खतरा कम रहता है तथा उत्पादन और फसल के वजन में भी वृद्धि देखने को मिलती है। उन्होंने बताया कि नैनो उर्वरक के उपयोग से खेती की लागत नियंत्रित रखने में भी मदद मिल रही है।

श्री सिन्हा ने बताया कि खरीफ सीजन की तैयारी के दौरान उन्हें सहकारी समिति के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया के तहत आसानी से नैनो डीएपी उपलब्ध हो गया। समिति पहुंचने पर उनका परमिट तत्काल जारी किया गया और आवश्यक उर्वरक बिना किसी परेशानी के प्राप्त हो गया। उन्होंने उर्वरक वितरण व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि किसानों को समय पर खाद मिलने से खेती-किसानी की तैयारियां सुचारू रूप से पूरी हो रही हैं।

उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा किसानों को नैनो उर्वरकों के उपयोग के संबंध में लगातार जागरूक किया जा रहा है। उनके अनुसार नैनो डीएपी के उपयोग से फसलों की गुणवत्ता में सुधार हुआ है और उत्पादन क्षमता भी बढ़ी है। यही कारण है कि वे लगातार इस तकनीक को अपनाए हुए हैं।

शेषनारायण ने जिले के अन्य किसानों से भी अपील की है कि वे पारंपरिक उर्वरकों पर पूर्ण निर्भरता कम कर नैनो उर्वरकों को अपनाएं। उनका मानना है कि आधुनिक कृषि तकनीकों और वैज्ञानिक पद्धतियों के उपयोग से कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और खेती अधिक लाभकारी बनेगी।

  • Related Posts

    75 वर्ष की उम्र, युवा सा जज़्बा: वैज्ञानिक पशुपालन से मिसाल बने ग्राम सिलघट के श्री धनऊ (भजनाहा) सोनकर नियमित कृत्रिम गर्भाधान, समय पर टीकाकरण और नस्ल सुधार को बनाया जीवन का हिस्सा

      धमतरी, 20 जुलाई 2026/ अक्सर यह माना जाता है कि बढ़ती उम्र के साथ कार्य करने की क्षमता कम हो जाती है, लेकिन धमतरी जिले के ग्राम सिलघट निवासी…

    Read more

    31 जुलाई तक कराएं खरीफ फसलों का बीमा, प्राकृतिक आपदाओं से मिलेगी आर्थिक सुरक्षा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को देना होगा मात्र 2 प्रतिशत प्रीमियम

      धमतरी, 20 जुलाई 2026/ खरीफ वर्ष 2026-27 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग ने जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात