Ro no D15139/23

एकलशिक्षकीय स्कूल में अतिरिक्त शिक्षक से शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़

*मासिक परीक्षाओं में दिखा सुधार—बच्चों की प्रतिभा निखरी*

*जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार—सरकार ने बदली शिक्षा की तस्वीर*

*धमतरी, 10 सितंबर 2025। प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए किए जा रहे प्रयास अब प्रदेश के वनांचल और दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक पहुंच रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए शासन द्वारा लागू की गई युक्तियुक्तकरण नीति इन दिनों सकारात्मक परिणाम दे रही है। इसी क्रम में नगरी विकासखंड के ग्राम बरबांधा स्थित प्राथमिक शाला के बच्चों को इस पहल का विशेष लाभ मिला है।*
*बरबांधा प्राथमिक शाला में कुल 90 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। अब तक यहां केवल प्रधान पाठक ही कार्यरत थे, जिन्हें पढ़ाई के साथ-साथ शाला से जुड़े सभी प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी भी उठानी पड़ती थी। इसके कारण अध्यापन कार्य बाधित हो रहा था और बच्चों को नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही थी। शासन द्वारा युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया लागू किए जाने के बाद विद्यालय में एक अतिरिक्त शिक्षक की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही शाला में कुल दो शिक्षक कार्यरत हो गए हैं, जिससे शिक्षा व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार आया है।*
*शिक्षकों की संख्या बढ़ने से अब सभी कक्षाएं नियमित रूप से संचालित हो रही हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सहगामी गतिविधियों का भी अवसर मिल रहा है, जिससे उनके शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहे हैं। बच्चों में सीखने की उत्सुकता बढ़ी है और वे मासिक परीक्षाओं में पहले से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। यह बदलाव शिक्षा व्यवस्था में सुधार का स्पष्ट प्रमाण है।*
*इस पहल से ग्रामीण अंचल के पालकों और जनप्रतिनिधियों में भी गहरा उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित होती थी। एक ही शिक्षक को सभी कक्षाओं का भार उठाना पड़ता था, जिससे न तो कक्षाएं समय पर चल पाती थीं और न ही बच्चों की व्यक्तिगत शैक्षणिक आवश्यकताओं पर पर्याप्त ध्यान दिया जा सकता था। लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। अतिरिक्त शिक्षक की नियुक्ति से शिक्षा का स्तर बेहतर हुआ है और बच्चों का भविष्य सुरक्षित महसूस हो रहा है।*
*पालकों का मानना है कि अब उन्हें अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए बाहर भेजने की आवश्यकता नहीं है। गांव में ही अच्छी शिक्षा की सुविधा उपलब्ध हो गई है। इससे न केवल बच्चों का शैक्षणिक स्तर सुधरेगा बल्कि ग्रामीण समाज में भी शिक्षा के प्रति जागरूकता और भरोसा बढ़ेगा।*
*ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने इस सकारात्मक पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि सरकार की इस नीति ने वनांचल क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था में नई रोशनी फैलाई है। यह कदम निश्चित रूप से प्रदेश के दूरस्थ अंचलों के बच्चों के भविष्य को संवारने में मील का पत्थर साबित होगा।*

  • Related Posts

    प्रस्तावित टाउन प्लानिंग योजना को मिलेगी गति, कलेक्टर ने पोटियाडीह एवं खरटुली के अटल विहार स्थलों का किया निरीक्षण

    कलेक्टर ने अटल विहार योजना स्थलों का किया निरीक्षण, प्रस्तावित टाउन प्लानिंग योजना की तैयारियों का लिया जायजा   धमतरी, 23 जुलाई 2026।जिले में सुनियोजित शहरी विकास एवं नागरिकों को…

    Read more

    पर्यटन, स्वच्छता और सुरक्षित यातायात का संदेश देगी मानसून बाइक रैली

    24 जुलाई को कलेक्ट्रेट से नरहरा जलप्रपात तक निकलेगी जनजागरूकता रैली   धमतरी, 23 जुलाई 2026/ जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने, प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के संरक्षण तथा स्वच्छता के…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट