Ro no D15139/23

महानदी उद्गम स्थल को सुंदर और व्यवस्थित बनाने होंगे प्रयास

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने ली जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की बैठक

धमतरी 26अप्रैल 2025/कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्हेंने कहा कि देश की 10 सबसे बड़ी नदियों में महानदी शामिल है और गर्व की बात है कि उसका उद्गम हमारे जिले से होता है। इस महानदी के उद्गम स्थल को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए आप सभी की सहभागिता जरूरी है।
कलेक्टर ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से यह महत्वपूर्ण स्थल है। दूरदराज से लोग श्रृंगीऋषि, कर्णेश्वर मंदिर, गणेश घाट और महानदी के उद्गम स्थल को देखने प्रतिदिन आते है। इन जगहों क़ो व्यवस्थित करने से जिले को पर्यटन के क्षेत्र में अलग पहचान मिलेगी।
सिहावा के श्रृंगीऋषि पर्वत, कर्णेश्वर महादेव मंदिर और उसके परिसर तथा गणेश घाट को मिलाकर पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की योजना है।
इसके लिए क्षेत्र में सौंदर्यीकरण, सड़क विकास, एनीकट निर्माण, नदी के दोनों किनारों पर पीचिंग कार्य, वृक्षारोपण कर सौंदर्यीकरण करने सहित कर्णेश्वर महादेव मंदिर परिसर में मुख्य मार्ग बिजली व्यवस्था, मंच का निर्माण, मंदिर परिसर में पेयजल, शौचालय आदि बनाये जाने है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि इन कामों को पूरा करने के लिए जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों को शामिल करें। इसके साथ ही जमीन संबंधी मामलों के लिए राजस्व और वन विभाग के अधिकारियों का सहयोग ले।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि महानदी एवं उसके आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा करने के लिए आगामी दिनों में एक अभियान चलाया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मंदिर समिति के सदस्य, स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों सहित आसपास के गांव के लोगों को भी शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही बरसात के दिनों में वृहद वृक्षारोपण भी किया जाएगा। इसके लिए स्थल का चिन्हांकन करने के निर्देश एसडीएम नगरी क़ो दिये। बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने मुरूमसिल्ली डेम को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने कहा, ताकि आने वाले लोगों को किसी प्रकार की समस्या ना हो। उन्होंने कहा इस काम में लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारी व ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

  • Related Posts

    आदरणीय वरिष्ठ, ऊर्जावान युवा एवं सम्माननीय महिला पत्रकार साथियों,

    रंगों के पावन पर्व होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। आप सभी की अनुभवी, निष्पक्ष और संवेदनशील लेखनी समाज को दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। वरिष्ठ…

    Read more

    ऑयल पाम योजनांतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला 10 मार्च को बिन्द्रानवागांव में

    धमतरी, 03 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ को खाद्य तेल उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने तथा कृषकों की आय में सतत वृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय खाद्य तेल विकास योजना (NMEO-OP)…

    Read more

    NATIONAL

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख