Ro no D15139/23

एकलव्य छुरीकला के छात्र टीकम सिंह बिंझवार प्रधानमंत्री से होंगे रूबरू

प्रधानमंत्री के परीक्षा के चर्चा में शामिल होने का मिला अवसर

कोरबा 11 जनवरी 2025/ छुरीकला के पीएमश्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता और उपलब्धियों से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के कक्षा 11 के छात्र टीकम सिंह बिंझवार का चयन शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित वार्षिक कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा 2025 में भाग लेने के लिए किया गया है। जिसमें वह 15 जनवरी 2025 को मुम्बई (महाराष्ट्र) में परीक्षा पर चर्चा 2025 के 8वें संस्करण में भाग लेंगे। टीकम सिंहं बिंझवार ने परीक्षा पर चर्चा 2025 में पंजीकरण करते समय  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से पूछा था कि भारत में आधुनिक प्रौद्यौगिकी जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धि) एवं अन्य डिजिटल तकनीकि भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में किस प्रकार महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।“ परीक्षा पर चर्चा का यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के परीक्षा से जुड़े तनाव को कम करने और उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरणा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाता है। प्राचार्य डॉ. असद अहमद ने कहा राष्ट्रीय मंच पर भाग लेने का अवसर मिलना पूरे क्षेत्र के लिए एक गर्व की बात है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र को प्रधानमंत्री से संवाद का अवसर मिलेगा, जिसमें वे परीक्षा की तैयारी, मानसिक स्वास्थ्य और कैरियर के मार्गदर्शन सहित तकनीकि से संबंधित सवाल पूछ सकेंगें।
छात्र टीकम सिंह बिंझवार के चयन पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत ,सहायक आयुक्त, (आदिवासी विकास)  श्रीकान्त कसेर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री  टी पी उपाध्याय सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने शुभकामनायें दी।

  • Related Posts

    जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तारः 5 नए  संजीवनी एक्सप्रेस के जुड़ने से आमजन को मिलेगा लाभ विधायक कटघोरा, महापौर व कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, आमजनो को दी बधाई संजीवनी एक्सप्रेस से ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेगी त्वरित और सशक्त चिकित्सा सहायताः- कलेक्टर

      कोरबा 01 अप्रैल 2026 /स्वास्थ्यगत आपात स्थिति में अब कोरबा जिले के नागरिकों तक तेज, सुलभ और जीवन रक्षक चिकित्सा सहायता की पहुँच बढ़ेगी। विधायक कटघोरा  प्रेमचंद पटेल, महापौर…

    Read more

    सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

     कोरबा, 01 अप्रैल 2026 /राज्यपाल   रमेन डेका आज कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप-बांकीमोंगरा में आयोजित दिव्य  हनुमंत कथा एवं 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…