Ro no D15139/23

विदेश (ईजराईल) में रोजगार के अवसर

कोरबा 11 जून 2026/नेशनल स्कील डेव्हलपमेंट कॉर्पोरेशन (एनएसडीसी) के अंतर्गत भारत-ईजराईल फ्रेमवर्क एग्रीमेंट किया गया है। जिसके तहत् ईजराईल में होम बेस्ड केयर गिवर के लिए विदेश  में रोजगार के अवसर छ0ग0 शासन कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।  पदों की कुल संख्या – 3500 है, वेतन प्रतिमाह लगभग  200000/- है। यह अनुबंध दो वर्ष के लिए किया गया है जिसे आवश्यकतानुसार बढ़ाया जा सकता है।
पद के  लिए आवश्यक मापदंड -आयु 25 से 45 वर्ष, न्यूनतम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण, इंटरमीडिएट स्तर पर अंग्रेजी विषय, न्यूनतम 3 वर्ष का वैध पासपोर्ट, शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ, लंबाई 1.5 मीटर से अधिक, वजन 45 कि.ग्रा. से अधिक, इसके पूर्व ईजराईल में कार्य न किया हो।
वांछनीय शैक्षणिक योग्यता – भारतीय नियामक प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त 990 घंटे का ओजेटी सहित केयर गिविंग प्रमाण पत्र अनिवार्य है। जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, आक्जलरी नर्स मिडवाईफ, जनरल नर्स मिडवाईफ, बी.एस.सी. (नर्सिंग), फिजियोथेरेपी, नर्स असिस्टेंट/मिडवाईफ में कोई एक प्रमाण पत्र। सेवा प्रदान करने वाले आवेदकों को नियोजक द्वारा आवास एवं भोजन की सुविधा दी जावेगी। चिकित्सा बीमा उपलब्ध होगा, 9 दिनोें का राष्ट्रीय अवकाश तथा 16 दिनों की वार्षिक अवकाश दी जावेगी। सप्ताह में 6 दिन का कार्य दिवस होगा।
चयन प्रक्रिया:- छ0ग0 रोजगार पोर्टल पर ऑनलाईन पंजीयन, दस्तावेज एवं पात्रता की जांच, मार्गदर्शन एवं जानकारी, दस्तावेज का सत्यापन, स्वास्थ्य परीक्षण एवं पुलिस क्लियरेंस,ईजराईल नियोजक का वीडियो कॉनफ्रेसिंग साक्षात्कार और ईजराईल नियोजक के द्वारा अंतिम चयन, मिलने वाले वेतन से चिकित्सा बीमा, आवास भत्ता, भोजन और अतिरिक्त कटौती की जावेगी तथा आवेदक को कटौती के पश्चात् रू. 199770/- प्रतिमाह वेतन के रूप में दिया जावेगा।
इच्छुक अर्हताधारी आवेदक अपना पंजीयन शीघ्र ई-रोजगार पोर्टल पर जारी लिंक पर करना सुनिश्चित करें ताकि भर्ती प्रक्रिया आरंभ की जा सके। कोई भी शंका या संदेह होने पर प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में संपर्क कर समाधान कर सकते है। इस संबंध में दलालों से विशेष सावधान रहें।

  • Related Posts

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर सघन अभियान जारी, प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

      अम्बिकापुर 07 अगस्त 2026/   जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर…

    Read more

    कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा पटवारी कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

    – कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा के पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश*   *- नक्शा बटांकन में कम प्रगति पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में 75…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन