Ro no D15139/23

तीसरे दिन लोगो में आवेदन करने दिखा उत्साह

*सुशासन तिहार 2025*

*जिले में अब तक मिले 48 हजार 877 आवेदन*

धमतरी,10 अप्रैल 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में शुरू हुए राज्यव्यापी सुशासन तिहार के तीसरे दिन भी लोगों ने बड़े ही उत्साह के साथ बड़ी संख्या में अपनी मांग और समस्याओं से संबंधित आवेदन दिये। सरकार से संवाद और समस्याओं के समाधान की इस पहल से लोग अपनी समस्याओ, शिकायतों और मांगो क़ो शासन- प्रशासन के समक्ष रख कर भरोसा कर रहे है, की उनकी समस्याओ का समाधान होगा।
जिले में अब तक 48 हजार 477 आवेदन प्राप्त हुए है, जिसमे आवास, स्वास्थ्य सहायता, मनरेगा जॉब कार्ड, विद्युत, पेयजल, किसान क्रेडिट कार्ड, पेंशन, आवास, साफ-सफाई, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, सहित विभिन्न प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन दे रहे हैं। शासन द्वारा सुशासन तिहार में अपनी मांगो क़ो रखना और भी आसान बनाया गया है। इसके लिए www.sushasantihar.cg.nic.in पर ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा सुशासन तिहार 2025 संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इसका उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा विकास कार्यों में गति लाने के साथ ही आम जनता जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित करना है। सुशासन तिहार 2025 का आयोजन तीन चरणों में होगा पहले चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। तीसरी एवं अंतिम चरण में 5 मई से 31 मई 2025 के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

  • Related Posts

    विशेष बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में संवेदनशील पहल: कलेक्टर ने ‘सार्थक स्कूल’ का किया निरीक्षण

      धमतरी, 14 अप्रैल 2026// कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज नगर स्थित मानसिक रूप से विशेष बच्चों के लिए संचालित ‘सार्थक स्कूल’ का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा…

    Read more

    विकास कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर कलेक्टर पर जोर, फूड पार्क निर्माण जल्द शुरू करने के निर्देश

      धमतरी, 14 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज धमतरी शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का सघन निरीक्षण कर उनकी प्रगति का जायजा लिया।…

    Read more

    NATIONAL

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस