Ro no D15139/23

जशपुर के उत्कृष्ट किसानों को मिलेगा सम्मान, आम-कटहल प्रतियोगिता में ₹10 हजार तक का नगद पुरस्कार

जशपुरनगर 17 जून 2026/ मुख्यमंत्री के जशपुर प्रवास के दौरान आयोजित होने वाली कृषि प्रदर्शनी एवं किसान सम्मान समारोह के तहत जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने जिले के प्रगतिशील किसानों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया है। उप संचालक कृषि द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इसका उद्देश्य जिले के उत्कृष्ट कृषकों, जैविक-प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों और नवाचार अपनाने वालों को प्रोत्साहित करना है।
किन प्रतियोगिताओं में ले सकते हैं भागः
1. विशाल आम प्रतियोगितारू सर्वाधिक वजन, उत्कृष्ट गुणवत्ता और आकर्षक आकार वाले आम का चयन होगा। किसान अपने बगीचे का आम लेकर भाग ले सकते हैं।
2. विशाल कटहल प्रतियोगितारू जिले में उत्पादित सर्वाधिक वजन और गुणवत्तायुक्त कटहल के लिए। खेत या बाड़ी का कटहल प्रस्तुत कर सकते हैं।
3. जैविक खेती उत्कृष्ट किसान पुरस्काररू जैविक खेती अपनाने, जैविक आदानों के उपयोग, नवाचार, विपणन और उद्यान प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों का चयन होगा। ड्रोन, आधुनिक कृषि यंत्र, एकीकृत कृषि प्रणाली, जल संरक्षण के नवाचार वालों को प्राथमिकता।
पुरस्कार राशिरू हर श्रेणी में प्रथम स्थान ₹10,000, द्वितीय ₹7,000, तृतीय ₹5,000 नगद $ प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह।
इच्छुक किसान अपना नाम, ग्राम, विकासखंड, मोबाइल नंबर और प्रतियोगिता का विषय लिखकर संबंधित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी या विकासखंड कृषि कार्यालय में जमा कर सकते हैं। विजेताओं का चयन कृषि-उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा निर्धारित मानकों और जरूरत पड़ने पर स्थल सत्यापन के बाद होगा।
उप संचालक कृषि ने सभी किसानों से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी उपलब्धियां और नवाचार दिखाने की अपील की है।

  • Related Posts

    5 दिवसीय एयरोमॉडलिंग प्रशिक्षण संपन्न, विद्यार्थियों ने सीखे विमान निर्माण और उड़ान के वैज्ञानिक सिद्धांत।

      जशपुरनगर 06 अगस्त 2026/ कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले के विद्यार्थियों के लिए संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में आयोजित 5 दिवसीय आवासीय एयरोमॉडलिंग प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक समापन हुआ।…

    Read more

    दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न

      जशपुरनगर 06 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत गठित त्रिवेणी बकरी महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा राजकीय कार्यालय के निर्देशन कलेक्टर श्री रोहित व्यास मार्गदर्शन में दो…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई