Ro no D15139/23

अवैध सितार निर्माण फैक्ट्री में दबिश, दस्तावेज के अभाव में फैक्ट्री सील

राजनांदगांव 27 जून 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग राजनांदगांव द्वारा लगातार प्रतिबंधित खाद्य सामग्री पर लगातार निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में प्राप्त सूचना के आधार पर राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बोइरडीह में संचालित अवैध सितार निर्माण फैक्ट्री में जीएसटी विभाग की उपस्थिति में दबिश दी गई। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में केसर युक्त सितार पैकेट, सुगंधित सुपारी, पाउच पैकेट, पैकिंग मशीन सहित अन्य सामग्री फर्म में पाया गया। फर्म में उपस्थित सुपरवाइजर से फैक्ट्री संचालन से संबंधित दस्तावेज एवं एफएसएसएआई लायसेंस की मांग की गई। जिस पर वह दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। संदेहास्पद अवस्था में सामग्री के निर्माण एवं भंडारण पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सुगंधित सुपरी व केसर युक्त सितार पैकेट के नमूने लैब जांच हेतु जप्त किए गए है, साथ ही पैकिंग मशीन, पैकिंग मटेरियल, सुगंधित सुपारी, पैकेट सितार सहित कुल 23 लाख 47 हजार 300 रूपए की सामग्री को फर्म में उपस्थित सुपरवाइजर संतोष साहू की अभिरक्षा में सीज किया गया तथा मजिस्ट्रेट एवं पुलिस की उपस्थिति में निर्माण स्थल को सील कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच के दौरान सितार निर्माण में दुर्ग निवासी गुरमुख जुमनानी का नाम सामने आया है। आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

  • Related Posts

    निजी स्कूलों में भी लगाया जा रहा एचपीवी वैक्सीनेशन

    *- जिले में 4010 किशोरी बालिकाओं को लगाया गया एचपीवी वैक्सीन*   राजनांदगांव 03 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार किशोरियों…

    Read more

    स्कूल शिक्षा एवं प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव ने मोरकुटूम्ब में 75 लाख 23 हजार रूपए के नवीन हाईस्कूल भवन का किया लोकार्पण

    *- प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ग्राम मोरकुटूम्ब में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव एवं लोकार्पण कार्यक्रम में हुए शामिल*   *- मुख्यमंत्री सरस्वती सायकल योजना के तहत 9वीं कक्षा के…

    Read more

    NATIONAL

    ममता बनर्जी की जनहित योजनाओं को बंद नहीं करेगी शुभेंदु अधिकारी सरकार, लाभार्थियों की होगी सघन जांच

    ममता बनर्जी की जनहित योजनाओं को बंद नहीं करेगी शुभेंदु अधिकारी सरकार, लाभार्थियों की होगी सघन जांच

    बिहार सरकार ने बदला अपना फैसला, लालू-राबड़ी को लौटाई सुरक्षा, मिली Z सिक्योरिटी और बुलेटप्रूफ गाड़ी

    बिहार सरकार ने बदला अपना फैसला, लालू-राबड़ी को लौटाई सुरक्षा, मिली Z सिक्योरिटी और बुलेटप्रूफ गाड़ी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: जमशेदपुर पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को दबोचा, अन्य की तलाश में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: जमशेदपुर पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को दबोचा, अन्य की तलाश में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी

    रांची एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, AAI ने मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

    रांची एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, AAI ने मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

    बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

    बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे