Ro no D15139/23

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा गणेश किराना स्टोर्स की जांच की गई

राजनांदगांव 17 नवम्बर 2025। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन की खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों में लगातार दबिश देकर औचक जांच की जा रही है। इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा राजनांदगांव शहर के नंदई चौक स्थित गणेश किराना स्टोर्स की जांच की गई। जांच में प्रतिबंधित केशर युक्त सितार विक्रय हेतु भंडारित पाया गया। जिसे जप्त कर नमूना जांच हेतु लैब भेज दिया गया है। लगभग 7 हजार मूल्य की एक बोरी सितार सामग्री को सीज कर विक्रेता की अभिरक्षा में रखा गया है। दुकान का निरीक्षण करने पर बड़ी मात्रा में कालातीत सामग्री अव्यवस्था के बीच भंडारित पायी गई। टीम द्वारा दुकान को बंद कराया गया और दुकान में उचित साफ-सफाई के बाद ही व्यापार करने कहा गया। नियमों का पालन नहीं करने पर खाद्य अनुज्ञप्ति पंजीयन निरस्तीकरण की कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसी तरह एक अन्य मामले में साबुन डिटेर्जेंट के होलसेलर विक्रेता अनिल ट्रेडिंग के संचालक द्वारा बिना वैध अनुज्ञप्ति पंजीयन के चायपत्ती का कारोबार किया जा रहा था। जिस पर टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए नमूने जप्त कर बिना लायसेंस कारोबार का प्रकरण दर्ज किया गया एवं जांच की कार्रवाई जारी है।

  • Related Posts

    मेडिकल कॉलेज में एचआईवी एड्स-जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का हुआ आयोजन

    राजनांदगांव 23 जुलाई 2026। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार…

    Read more

    छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना के तहत परिजनों को एक-एक लाख रूपए का चेक प्रदान किया गया

    राजनांदगांव 23 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट