Ro no D15139/23

सुशासन चौपाल प्रशासन गांव में मुख्यमंत्री के सार्थक पहल से प्रशासन के जिला अधिकारी ग्राम वासियों के बीच बैठकर सुन रहे उनकी समस्या और कर रहे समाधान

कोल्हेनझरिया के  ग्राम वासियों के साथ कलेक्टर ने योगाभ्यास
और स्वच्छता अभियान में हुए शामिल
कलेक्टर ने ग्राम वासियों को अपने गांव को स्वच्छता बनाए रखने की अपील की

जशपुरनगर 7 मार्च 25/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में प्रशासन गांव पहुंचकर लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंचायत कोल्हेनझरिया में जिला स्तरीय रात्रिकालीन सुशासन चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें कलेक्टर श्री रोहित व्यास, सहायक आयुक्त आदिम जाति श्री संजय, सिंह  जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी  श्री प्रदीप राठिया, एसडीएम सुश्री प्रियंका रानी गुप्ता समेत स्थानीय ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने भाग लिया।

सुशासन चौपाल की सुबह योगाभ्यास सत्र रखा गया, जिसमें योग प्रशिक्षक श्री प्रशांत पाणिग्रही ने ग्रामीणों और विद्यार्थियों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। इस दौरान वज्रासन, वृक्षासन, मंडूकासन, धनुरासन जैसे महत्वपूर्ण योगासन कराए गए और उनके शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे वे स्वस्थ जीवनशैली अपना सकें।

गांव में स्वच्छता अभियान का नेतृत्व

कलेक्टर श्री रोहित व्यास के नेतृत्व में गांव में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें ग्रामीणोंकृमहिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अभियान के तहत गांव के चौक-चौराहों, सड़क किनारे, शासकीय भवनों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई की गई। इस दौरान कलेक्टर ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई और हर सप्ताह श्रमदान कर गांव को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि ग्रामवासी स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, जिससे कोल्हेनझरिया को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जा सके।

खेलकूद गतिविधियों से बच्चों का उत्साहवर्धन

चौपाल के अंतर्गत प्रशासनिक अधिकारियों, ग्रामीणों और स्कूली छात्रों के बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को खेलकूद के प्रति जागरूक करना और उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देना था। खेल के दौरान ग्रामीणों और बच्चों में भारी उत्साह देखने को मिला।

  • Related Posts

    प्रमुख सचिव ने किया पंचायत विभाग के कार्यों का निरीक्षण

     जशपुरनगर 18 अप्रैल 2026/ प्रमुख सचिव  निहारिका बारिक सिंह ने गुरुवार को जशपुर जिले के भ्रमण के दौरान बगीचा जनपद पंचायत के ग्राम रायकेरा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत निर्मित…

    Read more

    कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने के दिए सख्त निर्देश

     यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर चालान काटने की जाएगी कारवाई सोमवार 20 अप्रैल से सभी को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर आने पर ही कलेक्टोरेट…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    हनुमान मंदिर की घंटी बजाकर बने ‘सम्राट’-अब लालू बजाएंगे घंटी,हे खेड़ा-हेमन्त को छेड़ा-हुआ न बखेड़ा,कल्लू भिखारी के घर अमेरिका-ईरान समझौता,हवा का रूख भांप लिया वरूण ने; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    हनुमान मंदिर की घंटी बजाकर बने ‘सम्राट’-अब लालू बजाएंगे घंटी,हे खेड़ा-हेमन्त को छेड़ा-हुआ न बखेड़ा,कल्लू भिखारी के घर अमेरिका-ईरान समझौता,हवा का रूख भांप लिया वरूण ने; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता