Ro no D15139/23

अमीर गरीब दलगत राजनीति से परे है सुशासन तिहार

सुशासन त्यौहार को लेकर लोगों में उत्साह और भरोसा कायम

अमीर गरीब दलगत राजनीति से परे है सुशासन तिहार ये कहना है सुशासन तिहार का हिस्सा बनने आये या कहे कि अपनी मांग-समस्या और शिकायतों को लेकर समाधान पेटी में अपना आवेदन डालने आए लोगों का। लोगों का कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के शासन में लोगों की समस्या शिकायतों को दूर करने के लिए जो सुशासन तिहार मनाया जा रहा है, उससे उनकी समस्या शिकायतों का त्वरित निराकरण होगा। साथ ही आम जनों को सीधे शासन प्रशासन से संवाद करने का अवसर भी प्राप्त होगा।

सुशासन तिहार को लेकर सुभाष वार्ड की पार्षद श्रीमती पूर्णिमा देवांगन का कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा जो सुशासन तिहार मनाया जा रहा है, वह बहुत ही अच्छी पहल है। इसकी मदद से जनता क़ो अपनी समस्याए शासन तक पहुंचने में मदद मिलेगी। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि सरकार उनकी समस्याओं का निराकरण साय-साय करेगी.
अपनी समस्याओं को लेकर समाधान पेटी में अपना आवेदन डालने आये बांसपारा निवासी श्री अशोक पांडे ने बताया मैं अपनी समस्याओं को लेकर आज नगर निगम कार्यालय में आया हूं। मुझे खुशी है की पहली बार अपनी समस्याओं को रखने का अवसर सरकार द्वारा प्रदान किया जा रहा है, यह सुशासन की पहचान है। मुझे भरोसा है कि की मेरी समस्याओं का समाधान सुशासन तिहार में होगा। वही विंध्यवासिनी वार्ड के श्री राजू तिवारी ने बताया कि वर्ष 2022 से शारीरिक दिक्कतों के कारण वह काम करने में असमर्थ हैं। इसके पूर्व उनका एपीएल राशन कार्ड बना हुआ है, जिसे वह बीपीएल में बदलवाना चाहते हैं। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे।

इसी प्रकार औद्योगिक पार्क के श्री रामेश्वर साहू ने कहा कि वह रेलवे प्रभावित हैं और सरकार से मदद के लिए आवेदन देने आये है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि विष्णु देव सरकार उनकी मदद जरूर करेगी उन्होंने इस सुशासन तिहार को सरकार की सराहनीय पहल भी बताया।

  • Related Posts

    अनियमितताओं पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई : पान सीड्स प्रा. लि. का बीज विक्रय अनुज्ञा तत्काल प्रभाव से निरस्त

    धमतरी, 29 जुलाई 2026/ किसानों के हितों की सुरक्षा तथा गुणवत्तापूर्ण बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग द्वारा लगातार निगरानी और निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही…

    Read more

    धमतरी में कृषि क्रांति: 22 नई सहकारी समितियों से किसानों की राह आसान

    रिकॉर्ड खाद-बीज और ऋण वितरण से मिली नई रफ्तार   *जिले में कुल 96 समितियां सक्रिय: 370 ग्राम पंचायतों के 653 गांवों तक सीधी पहुँच*   *खाद और बीज का…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए