Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में मिली अवैध रेत परिवहन की शिकायत

*खनिज विभाग द्वारा की गई कार्यवाही*

*अवैध रेत परिवहन में लगे ट्रैक्टर जप्त*

*जे सी बी से रेत परिवहन मार्ग किया गया क्षतिग्रस्त*

धमतरी 04 मई 2025/ प्रदेश के मुखिया श्री विष्णु देव साय के सुशासन में लोगों की समस्या, मांग और शिकायतों का निराकरण तेज़ी से किया जा रहा है। सुशासन तिहार में मिली शिकायत के आधार पर ग्राम-कोलियारी से अवैध रेत परिवहन करते हुए 02 ट्रैक्टर जप्त किए गए। इन ट्रैक्टरों को कलेक्ट्रेट स्थित कम्पोंजिट बिल्डिंग में अभिरक्षा में रखा गया है।

इसके अलावा कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश और खनिज अधिकारी श्री हीरादास भारद्वाज के मार्गदर्शन में खनिज विभाग द्वारा 02 मई को सेमरा बी में अवैध रेत परिवहन पर कार्यवाही कर 2 ट्रैक्टर जप्त किया गया। इसमें एक ट्रेक्टर ग्राम पंचायत सेमरा बी में तथा एक ट्रेक्टर पुलिस थाना भखारा में सुरक्षार्थ रखा गया है। ग्रामीणों के शिकायत के आधार पर ग्राम सेमरा बी में अवैध रेत उत्खनन तथा परिवहन को रोकने के लिए खनिज विभाग द्वारा जे.सी.बी. के माध्यम से रेत परिवहन मार्ग को पूरी तरह क्षतिग्रस्त किया गया है। इसके साथ ही खान और खनिज विकास और विनियमन अधिनियम 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत सभी वाहनों पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। खनिज अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में खनिज विभाग द्वारा रेत एवं अन्य खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण के रोकथाम की कार्यवाही लगातार की जा रही है।

  • Related Posts

    ड्रोन तकनीक से खेती को मिल रही नई दिशा दोनर समिति के ड्रोन से कृषक के खेत में किया गया कृषि दवाइयों का छिड़काव

    धमतरी, 28 जुलाई 2026/ जिले में कृषि कार्यों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा ड्रोन तकनीक…

    Read more

    वीबीजी रामजी के तहत जिले के स्कूलों में होगा अधोसंरचना विकास का व्यापक विस्तार

    लगभग 200 बालिका शौचालय, किचन शेड, मल्टी स्पोर्ट्स सहित अनेक निर्माण कार्यों से सुदृढ़ होगी शैक्षणिक व्यवस्था धमतरी, 28 जुलाई 2026/ जिले के शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends