Ro no D15139/23

समस्या का हुआ समाधान, यशवंत की बेटी को मिला आयुष्मान कार्ड

धमतरी 04 मई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन तिहार जनकल्याण और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में सफल साबित हो रही है। इस अभियान के तहत लोगों की समस्या का त्वरित समाधान हो रहा है और आवेदकों को राहत मिल रही है। इसी क्रम में विकासखंड मगरलोड के ग्राम हसदा निवासी श्री यशवंत साहू ने अपनी पुत्री भूमि साहू का आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था, लेकिन तकनीकी कारणवश उनका कार्ड नहीं बन पाया था, जिससे उन्हें योजना को लाभ नहीं मिल पा रहा था। उन्होंने सुशासन तिहार में आवेदन किया, जिसके समस्या का समाधान कर दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा यशवंत के घर मे जाकर उनकी बेटी का आयुष्मान कार्ड ईकेवायसी किया गया एवं श्री यशवंत साहू को बेटी का आयुष्मान कार्ड प्रिंट करके प्रदान किया गया।

आयुष्मान कार्ड बनने की इस त्वरित कार्रवाई से प्रसन्न होकर यशवंत ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया । उन्होंने कहा कि सरकार की इस संवेदनशील पहल से मेरे परिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा की बड़ी सुविधा प्राप्त हुई है। अब अच्छे इलाज के लिए इस कार्ड का उपयोग कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड एक ऐसा स्वास्थ्य बीमा कार्ड है, जिसके माध्यम से पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज भारत सरकार द्वारा अधिकृत अस्पतालों में प्राप्त होता है।

  • Related Posts

    ड्रोन तकनीक से खेती को मिल रही नई दिशा दोनर समिति के ड्रोन से कृषक के खेत में किया गया कृषि दवाइयों का छिड़काव

    धमतरी, 28 जुलाई 2026/ जिले में कृषि कार्यों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा ड्रोन तकनीक…

    Read more

    वीबीजी रामजी के तहत जिले के स्कूलों में होगा अधोसंरचना विकास का व्यापक विस्तार

    लगभग 200 बालिका शौचालय, किचन शेड, मल्टी स्पोर्ट्स सहित अनेक निर्माण कार्यों से सुदृढ़ होगी शैक्षणिक व्यवस्था धमतरी, 28 जुलाई 2026/ जिले के शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends