Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2025 – हितग्राहियों का तत्काल बन रहा श्रमिक कार्ड, पात्रता अनुसार मिलेगा योजनाओं का लाभ

श्रीमती मथुरा, रोमिन, आशा, ठाकुर राम, चन्द्रकला राय को मिला श्रमिक कार्ड
राजनांदगांव 25 अप्रैल 2025। शासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने तथा जनता से सीधे संवाद करने के उद्देश्य से शहरी से लेकर ग्रामों तक सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार 2025 के दूसरे चरण में प्राप्त आवेदनों का विभिन्न विभागों द्वारा युद्ध स्तर पर निराकरण किया जा रहा है। सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत श्रम विभाग को छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल अंतर्गत श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है। जिसका श्रम विभाग द्वारा आवेदकों से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेजों की जांच व परीक्षण उपरांत पात्र हितग्राहियों का तत्काल श्रमिक कार्ड बनाया जा रहा है।
सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम भंवरमरा निवासी श्रीमती मथुरा बाई एवं श्रीमती रोमिन साहू द्वारा श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था। श्रम विभाग द्वारा प्राप्त आवेदन एवं दस्तावेजों की जांच व परीक्षण किया गया और आवेदकों को श्रमिक कार्ड प्रदान किया गया। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा निवासी श्रीमती आशा विश्वकर्मा द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के तहत असंगठित कर्मकार दर्जी प्रवर्ग अंतर्गत पंजीकृत कर श्रमिक कार्ड प्रदान किया गया। आवेदिका श्रीमती आशा विश्वकर्मा को मंडल के नियमानुसार सिलाई मशीन योजना का लाभ दिया जाएगा। ग्राम भोथीपार महराजपुर निवासी श्रीमती ठाकुर राम एवं श्रीमती चन्द्रकला राय द्वारा निर्माण श्रमिक कुली कार्य बताते हुए श्रमिक कार्ड हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है। श्रम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल अंतर्गत निर्माणी श्रमिक के रूप पंजीकृत करते हुए श्रमिक कार्ड बनाया गया है। साथ ही आवेदकों को मंडल द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

  • Related Posts

    जिले की 1698 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का हुआ नि:शुल्क सोनोग्राफी

    दूरभाष के माध्यम से प्रति सप्ताह ली जा रही स्वास्थ्य जानकारी*   राजनांदगांव 28 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के…

    Read more

    जिले में 6576 बालिकाओं को लगाया गया एचपीवी टीका

    राजनांदगांव 28 जुलाई 2026। जिले में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से किशोरी बालिकाओं को सुरक्षित करने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends