Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2025ः महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद, कहा- यह सार्थक प्रयास

समाधान पेटी में लिखित रूप में अपनी समस्या-मांग को रख रही जनता

रायपुर 11 अप्रैल 2025/ रायपुर जिले में सुशासन तिहार उत्साह से मनाया जा रहा है। नगरीय निकायों के विभिन्न वार्डों में, ग्रामीण क्षेत्रों और पंचायतों के अलग अलग स्थानों में समाधान पेटी रखी गई हैं और नागरिकों से लिखित आवेदन ली जा रही है। इसे नागरिक स्वयं समाधान पेटी में डाल रहे है। खासकर महिलाओं में सुशासन तिहार को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। वे बताती है कि घर के काम-काज में व्यस्त होने की वजह से अपनी समस्याओं को लेकर वे सरकारी कार्यालयों तक नहीं पहुंच पाती है। वहीं, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की इस नेक पहल से अब उन्हें घर के पास ही अपनी समस्याओं और मांगों को सरकार के सामने रखने का मौका मिला है।

पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी श्रीमती निर्मला सोनी इस पहल को बहुत अच्छा बताते हुए मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद देती हैं। श्रीमती सोनी ने कहा कि सड़क, नाली और पानी जैसी समस्याओं से जूझते हैं तो कई बार निराकृत नही हो पाती है। समाधान पेटी में आमजनता अपने आवेदन डाल रही है। यह सफल प्रयास है। इसके माध्यम से हम अपनी बात सरकार के समक्ष रख पा रहे हैं और पहुंचा भी पा रहे हैं।

गोल चौक निवासी श्रीमती संजना परिहार कहती हैं कि यह बहुत अच्छा अवसर है हम समाधान पेटी में अपना आवेदन प्रेषित कर सीधे सरकार से समाधान का आग्रह कर रहे है। इसी प्रकार श्रीमती टिकेश्वरी निषाद कहती हैं कि मैं प्रधानमंत्री आवास के मांग के लिए आई हूं। मुझे अवश्य राहत मिलेगी और मेरी मांग पूरी होगी।

इसी प्रकार समाधान पेटी में अपनी मांग रखने आई श्रीमती ज्योति रगड़े कहती है कि सुशासन तिहार के अंतर्गत सरकार ने जो पहल की है, वह सराहनीय है। आज मैं भी अपनी मांग लेकर समाधान पेटी में आवेदन डालने आई हूं और मुझे पूरी उम्मीद है कि हमारी मांगों को सुना जाएगा और उन्हें यथासंभव पूरा किया जाएगा।

  • Related Posts

    “तारुण्य वार्ता हैशटैग पीरियड्स पर खुलकर” अभियान के लिए तैयार हुए मास्टर ट्रेनर्स

    रायपुर, 14 मई 2026। यूनिसेफ एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्यभर से आए स्काउट्स एवं गाइड्स लीडर्स…

    Read more

    कलेक्टर ने ऑयल कंपनियों एवं डीलर्स की ली बैठक आम जनता को न हो तकलीफ, कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई: डॉ. गौरव सिंह

    डिपो से पंप को पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति का समय बढ़ाया गया, शहर में टैंकर की आवाजाही होगी 24 घण्टे जिलें में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, पैनिक-बाईंग से बचें रायपुर 14…

    Read more

    NATIONAL

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    पीएम की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    पीएम  की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती  महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम