Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026रू ग्राम पंचायत भेलवां के शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, मौके पर हुआ समस्याओं का निराकरण सुशासन तिहार का उद्देश्य संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ गांव स्तर पर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना रू कलेक्टर  रोहित व्यास

 जशपुरनगर 22 मई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 21 मई को फरसाबहार जनपद के ग्राम भेलवां में शिविर आयोजित किया गया, जिसमें भेलवां, तुमला, जामटोली, अंबाकछार, डोंगादरहा, डुमरिया, गंझियाडीह, जोरंडाझरिया, कोल्हेनझरिया, कुल्हारबुडा, कुम्हारबहार, माटीपहाड़छर्रा, महुवाडीह, सागजोर एवं हथीबेड सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। ग्रामीणों ने अपनी मांगों और समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ भी प्राप्त किया। इसके साथ ही जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत शिविर का भी आयोजन हुआ। शिविर में पूर्व संसदीय सचिव श्री भरत साय, जिला पंचायत सदस्य श्री वेद प्रकाश भगत, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, श्री घनश्याम यादव, श्रीमती कौशल्या यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ गांव के समीप ही लोगों की समस्याओं का निराकरण करना है। उन्होंने बताया कि गैर-विवादित राजस्व प्रकरण जैसे फौती नामांतरण, आपसी सहमति से बंटवारा आदि का निराकरण ग्राम पंचायत स्तर पर ही किया जाएगा। ग्रामीण सचिवालय लगने के दिन संबंधित सचिव एवं पटवारी उपस्थित रहकर आवेदनों का समाधान करेंगे। कलेक्टर श्री व्यास ने बताया कि पहले तहसीलदार के आदेश के द्वितीय अपील संभागायुक्त कार्यालय में की जाती थी, लेकिन अब यह अधिकार कलेक्टर को हस्तांतरित कर दिया गया है। इससे लोगों को अंबिकापुर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए ई-ऑफिस एवं बायोमेट्रिक आधार अटेंडेंस प्रणाली लागू की गई है, जिससे समय-सीमा में कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित हो रहा है।
उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ लेने की अपील की। उन्होंने आयुष्मान कार्ड, वय वंदना कार्ड, अपार आईडी, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, महतारी वंदन योजना, पेंशन योजनाएं, श्री  रामलला दर्शन योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, पीएम किसान एवं फसल बीमा योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों से शासन की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जितने भी आवेदन हैं, उनका समाधानकारक निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। और जो भी आवेदन तत्काल समाधान करने योग्य है, उसका तत्काल उनका निराकरण भी किया जाएगा। साथ ही जितने भी निर्माण कार्य से संबंधित आवेदन आए हैं, उनको  शासन को अवगत कराया जाएगा।
स्कूल में अच्छे अंक लाने वाले छात्रों को मिला सम्मान
 शिविर में  शिक्षा विभाग द्वारा केंद्रीकृत परीक्षा कक्षा पांचवी एवं आठवीं में संकुल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं एवं विकासखंड फरसाबहार के कक्षा दसवीं एवं 12वीं के प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। भेलवा शिविर अंतर्गत 10 संकुल शामिल हुए जिसमें 6 हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूल आते हैं जिनमें से कुल 36 छात्र छात्राओं को संकुल स्तर पर उच्चतम अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले छात्रों में संकुल केंद्र जोरंडाझरिया से कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान प्राप्त जानवी सिंह एवं दर्शन चौहान, कक्षा आठवीं से मधुरिमा सिंह एवं रूपेश प्रधान ,कक्षा दसवीं से धनेश्वरी दास, संकुल केंद्र भेलवा से कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान चंद्रिका बारिक एवं कक्षा आठवीं से सनम नाग, संकुल केंद्र तेलाइन से कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान ऋषभ चौहान एवं कक्षा आठवीं में मनोज कुमार , संकुल केंद्र कोल्हेनझरिया से कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान प्राप्त सूर्यकांत ,कक्षा आठवीं से महासोमानंद एवं कक्षा दसवीं से फूलेता यादव एवं कक्षा 12वीं से नीरज वैद्य, संकुल केंद्र गंझीयाडीह से कक्षा पांचवी में श्रुति प्रधान एवं श्रद्धा प्रधान ,कक्षा आठवीं में लक्ष्मी यादव एवं निकिता कुजूर कक्षा दसवीं से अमनदीप सिंह एवं कक्षा 12वीं से हरजीत सिंह, महुआडीह से कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान अमृत मुंडा एवं रितु पैकरा ,कक्षा आठवीं में पूनम बाई,  संकुल केंद्र कुम्हारबहार से कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान हरिप्रिया सिंह एवं प्रतिमा पैकरा, कक्षा आठवीं से टीया यादव को कक्षा दसवीं से गीतावली पैकरा, संकुल केंद्र तुमला से कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान अनुपम मिंज एवं अनोल्ड टोप्पो कक्षा आठवीं से अनामिका पैकरा कक्षा दसवीं से रितु यादव कक्षा बारहवीं से नेहा चौहान को,  संकुल केंद्र सागजोर से कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान हर्षिता नायक कक्षा आठवीं में देवराज साने एवं कक्षा दसवीं में सरस्वती गहिर को, संकुल केंद्र डुमरिया से कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान हेतु प्रतिभा खलखो एवं आठवीं में गुलशन कुमार पैकरा को सम्मानित किया गया ।
 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में ही 23 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाकर वितरित किए गए। इसके अलावा 33 हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड, 14 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश, 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की चाबी तथा 4 हितग्राहियों को मछली पकड़ने के जाल प्रदान किए गए। इसी प्रकार 22 हितग्राहियों को आम एवं लीची के पौधे वितरित किए गए। महिला स्व-सहायता समूहों को भी ऋण सहायता प्रदान की गई, जिसमें आशा स्व-सहायता समूह को 1.50 लाख रुपये, आस्था स्व-सहायता समूह एवं रितु स्व-सहायता समूह को 3-3 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई। साथ ही दिलेश्वरी बाई को मुद्रा लोन के तहत एक लाख की की ऋण सहायता राशि वितरित की गई।
जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत ट्रांसेक्ट वॉक आयोजित
ग्राम भेलवां में आयोजित जनजातीय गरिमा उत्सव के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने ट्रांसेक्ट वॉक में सहभागिता की। उल्लेखनीय है कि जिले के 417 धरती आबा ग्रामों एवं पीएम जनमन ग्रामों में व्यापक स्तर पर जनजातीय गरिमा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना, हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ना तथा जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपरा एवं गौरव का सम्मान करना है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता कार्यक्रम, जनसंवाद, हितग्राही संतृप्तिकरण शिविर एवं विभिन्न विभागों द्वारा सेवा प्रदाय गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार में जनता के बीच पहुँची सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोसरंगी चौपाल में पीएम सूर्य घर, सौर सुजला और स्वामित्व योजना का लाभ लेने किया आह्वान

    रायपुर, 22 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत आरंग विकासखंड के ग्राम कोसरंगी के बाजार चौक में आयोजित चौपाल में…

    Read more

    स्वामित्व से संपत्ति का अधिकार, बिहान से आत्मनिर्भरता की राह : कोसरंगी चौपाल में ग्रामीण विकास की दिखी तस्वीर

    *स्वामित्व योजना के पट्टे वितरित कर ग्रामीणों को दिया वैधानिक अधिकार, बिहान समूह की महिलाओं से आजीविका गतिविधियों की ली जानकारी* रायपुर 22 मई 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    Read more

    NATIONAL

    IRCTC घोटाला मामले में आज आ सकता है फैसला, लालू परिवार को मिलेगी राहत या बढ़ेगी परेशानी?

    IRCTC घोटाला मामले में आज आ सकता है फैसला, लालू परिवार को मिलेगी राहत या बढ़ेगी परेशानी?

    योगी मॉडल की राह पर सम्राट सरकार? बिहार में 37 दिन में 11 एनकाउंटर, जहानाबाद में आधी रात मुठभेड़

    योगी मॉडल की राह पर सम्राट सरकार? बिहार में 37 दिन में 11 एनकाउंटर, जहानाबाद में आधी रात मुठभेड़

    अब यूपी की सड़क पर योगी राज का कानूनी डंडा

    अब यूपी की सड़क पर योगी राज का कानूनी डंडा

    वर्ष 1949 मे संघ से प्रतिबन्ध हटने के बाद गुरुजी देशभर में आयोजित स्वागत कार्यक्रमों को सम्पन्न करके कुछ दिनों के लिए काशी प्रवास पर थे

    वर्ष 1949 मे संघ से प्रतिबन्ध हटने के बाद गुरुजी  देशभर में आयोजित स्वागत कार्यक्रमों को सम्पन्न करके कुछ दिनों के लिए काशी प्रवास पर थे

    सीएम सम्राट चौधरी आज करेंगे ताबड़तोड़ बैठकें, देखिए क्या-क्या है कार्यक्रम?

    सीएम सम्राट चौधरी आज करेंगे ताबड़तोड़ बैठकें, देखिए क्या-क्या है कार्यक्रम?

    ईरान संकट पर अमेरिका-इजराइल में मतभेद? डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू के बीच हुई बहस

    ईरान संकट पर अमेरिका-इजराइल में मतभेद? डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू के बीच हुई बहस