Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026- ग्राम पंचायत अंडी में जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न

*- शिविर में शासन की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित*

 

राजनांदगांव 12 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के ग्राम पंचायत अण्डी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत अंडी, कोटनापानी, मडिय़ान, झिंझारी, सेंदरी, कल्याणपुर, ठाकुरटोला, पीटेपानी, बछेराभांठा, मूंगलानी, खुबाटोला, चौथना, बिच्छीटोला, चिद्दों कुल 14 ग्रामों के ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। ग्रामीणों द्वारा शिविर में मांग से संबंधित 805 एवं शिकायत से संबंधित 3 कुल 808 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों पर त्वरित निराकरण करने की कार्रवाई की जा रही है। शिविर में जनपद पंचायत डोंगरगढ़ द्वारा 10 हितग्राहियों को राशनकार्ड, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक डोंगरगढ़ द्वारा 5 हितग्राहियों को केसीसी ऋण, मत्स्य पालन विभाग द्वारा 3 हितग्राहियों को आईस बॉक्स व मछली जाल, कृषि विभाग द्वारा मूंग, हरी खाद, बीज, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 हितग्राहियों को नि:शुल्क चश्मा एवं 3 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, श्रम विभाग द्वारा 4 हितग्राहियों को ई-श्रम कार्ड का वितरण किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला अंडी में कक्षा 10वीं व 12वीं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शिविर में राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, शिक्षा विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण विकास, जल संसाधन विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, विद्युत विभाग, सहकारिता विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, वन विभाग, शिक्षा विभाग, मत्स्य विभाग, खाद्य विभाग, मत्स्य विभाग सहित 21 विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्रीमती लता अजय सिन्हा, उपाध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव श्री भरत वर्मा, जिला पंचायत सभापति श्री प्रशांत कोडापे, सभापति जिला पंचायत श्रीमती अनिता मंडावी, सभापति जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्री सुरेश वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगढ़, नायब तहसीलदार तहसील डोंगरगढ़ सहित ग्राम पंचायतों के सरपंच, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सामने आई सच्चाई

    रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के तुलनात्मक अध्ययन में जुलाई माह में बिजली खपत में उल्लेखनीय कमी दर्ज   रायपुर 27 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) स्मार्ट मीटर को लेकर फैलाई…

    Read more

    छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में

    *खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट और नामचीन खिलाड़ी खेल व खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं, प्रशिक्षण और अधोसंरचना पर करेंगे मंथन*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी होंगे शामिल,…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच