Ro no D15139/23

नगर पंचायत घुमका के आम निर्वाचन 2026- अधिकारियों को सौंपा गया दायित्व

राजनांदगांव 12 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव ने नगर पंचायत घुमका के आम निर्वाचन 2026 के विभिन्न कार्यों को संपादन के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है तथा उन्हें दायित्व सौंपा है। जारी आदेश अनुसार अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय एवं अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को कानून एवं व्यवस्था, आदर्श आचरण संहिता (एमसीसी), सम्पत्ति विरूपण, सेक्टर अधिकारी की नियुक्ति, सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति, यातायात व्यवस्था का दायित्व सौंपा है। अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा एवं जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन श्रीमती रश्मि सिंह को जाबो कार्यक्रम एवं निर्वाचन संबंधी प्रचार-प्रसार, मतदान दल गठन, कार्मिक कल्याण, मानव संसाधन, अवकाश की स्वीकृति, व्यय लेखा संबंधित कार्यों के लिए, व्यय संपरीक्षक की नियुक्ति व प्रशिक्षण का दायित्व सौंपा गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी घुमका श्री ज्ञानेश्वर देवदास को नाम निर्देशन कक्ष की संपूर्ण व्यवस्था (बैठक साउण्ड, फर्नीचर, कम्प्यूटर-प्रिंटर, इंटरनेट इत्यादि) एवं मतदान केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजनांदगांव श्री गौतम चंद पाटिल को निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र, मतगणना प्रभारी, आईडी कार्ड व पास व्यवस्था, निर्वाचन हेतु समस्त लेखन सामग्री, फार्म, लिफाफे, निर्वाचन सामग्री इत्यादि की व्यवस्था कर संबंधितों को प्रदाय करना एवं समस्त स्टोर संबंधी कार्य, सामग्री वितरण वापसी व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजनांदगांव श्री गौतम चंद पाटिल एवं तहसीलदार घुमका श्री मुकेश कुमार ठाकुर को रूट चार्ट तैयार करना, मतपत्र प्रुफ रीडिंग, निर्वाचन नामावली की चिन्हित प्रति तैयार करना, कम्यूनिकेशन प्लान तैयार करना, निर्वाचन हेतु मतपत्रों की जानकारी प्राप्त करना, मतपत्र मुद्रण कराना एवं रिटर्निंग ऑफिसर को प्रदान करना, कंट्रोल रूम, शिकायत सेल का दायित्व सौंपा गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी घुमका श्री ज्ञानेश्वर देवदास को नाम निर्देशन हेतु आवश्यक समस्त प्रपत्र एवं लेखन सामग्री आदि प्राप्त कर रिटर्निंग, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर का उपलब्ध कराना, नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति, संवीक्षा, वापसी एवं चुनाव चिन्ह आबंटन संबंधी जानकारी प्राप्त कर प्रारूप में आयोग को भेजना, आयोग को भेजे जाने वाले समस्त प्रपत्र एवं प्रतिवेदन, मतदान दल रवानगी व वापसी तथा मतदान दिवस की रिर्पोटिंग, मानदेय-निर्वाचन से संबंधित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मानदेय देयक तैयार एवं वितरण की व्यवस्था का दायित्वा सौंपा गया है। जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्री संतोष सिंह को आईटी से संबंधीत कार्यों, जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल को निर्वाचन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण देना, प्रशिक्षण व्यवस्था एवं अधिकारी-कर्मचारियों को आदेश तामीली, संयुक्त संचालक जनसंपर्क डॉ. उषा किरण बड़ाईक को एमसीएमसी (मीडिया प्रमाणन से संबंधित कार्य), मुख्य नगर पालिका अधिकारी घुमका श्री ज्ञानेश्वर देवदास को प्रेक्षक व्यवस्था, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग राजनांदगांव को स्ट्रांग रूम एवं सामग्री वितरण-वापसी के लिए बैरीकेटिंग आदि संबंधी कार्य, सहायक अभियंता विद्युत यांत्रिकी (लोक निर्माण विभाग) घुमका श्री आशीष कछवाहा को आवश्यक विद्युत व्यवस्था, डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक तिवारी को ईव्हीएम से संबंधित समस्त कार्य का दायित्व सौंपा गया है।

  • Related Posts

    स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सामने आई सच्चाई

    रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के तुलनात्मक अध्ययन में जुलाई माह में बिजली खपत में उल्लेखनीय कमी दर्ज   रायपुर 27 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) स्मार्ट मीटर को लेकर फैलाई…

    Read more

    छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में

    *खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट और नामचीन खिलाड़ी खेल व खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं, प्रशिक्षण और अधोसंरचना पर करेंगे मंथन*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी होंगे शामिल,…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच