Ro no D15139/23

सुशासन तिहार बना राहत का माध्यम: आवेदन मिलते ही हुआ नलकूप खनन

*मोहतरा में पानी की समस्या का त्वरित समाधान, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत*

रायपुर, 06 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप मुंगेली जिले में सुशासन को सशक्त बनाने और आमजनों को शासकीय योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 01 मई से 10 जून 2026 तक “सुशासन तिहार” का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जनसमस्या निवारण समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है और शिविर में प्राप्त आवेदनों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

इसी कड़ी में मुंगेली विकासखंड के ग्राम मोहतरा (पंचायत सुरेठा) में तत्काल कार्यवाही करते हुए नवीन नलकूप खनन का कार्य किया गया। ग्राम मोहतरा में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई थी। ग्रामीणों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ता था, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा था। सुशासन तिहार शिविर में ग्रामीणों द्वारा समस्या रखे जाने के बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही ट्यूबवेल ड्रिलिंग रिंग मशीन लगाकर नलकूप खनन कार्य किया गया। इस त्वरित कार्यवाही से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि वर्षों से चली आ रही पानी की समस्या अब समाप्त होने की उम्मीद जगी है और उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की त्वरित कार्यवाही से लोगों का विश्वास और भी मजबूत हुआ है।

  • Related Posts

    डिजिटल क्रांति -सेवा सेतु से घर बैठे मिल रहा है प्रमाण पत्र

      सेवा सेतु आम नागरिकों के लिए वरदान, धमतरी के सागर को मिला सीधा लाभ ​“सेवा सेतु – जनता के द्वार, डिजिटल सरकार” पहल से सरकारी दफ्तरों के चक्करों से…

    Read more

    मानसून सत्र आज से, सदन के सुचारु संचालन के लिए कार्यमंत्रणा समिति की बैठक संपन्न

      रायपुर 13 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आज विधानसभा के समिति कक्ष…

    Read more

    NATIONAL

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,