Ro no D15139/23

ठंड की चपेट में आधा भारत, मौसम विभाग ने तेलंगाना सहित इन राज्यों को किया अलर्ट

मौसम विभाग ने आधा भारत में ठंड बढ़ने की चेतावनी दी है. तेलंगाना, कर्नाटक, दिल्ली, यूपी और अन्य राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है.

सोमवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा देखने को मिला, जिससे राहगीरों और ड्राइवरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा. उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम रही. आगरा और प्रयागराज जैसे शहरों में शून्य विजिबिलिटी के कारण सड़कों पर गाड़ियां धीमी गति से चलती नजर आईं. पिछले शनिवार और रविवार को भी यूपी और हरियाणा में कोहरे के कारण कई हादसे हुए थे. प्रशासन ने लोगों से सुबह के समय बेहद सावधानी बरतने और गाड़ी धीमी गति से चलाने की अपील की है.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी यूपी, उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर के राज्यों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है. इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो चुकी है और आने वाले दिनों में इसमें इजाफा होने की संभावना है.

कर्नाटक और तेलंगाना में शीत लहर का अलर्ट

तेलंगाना और अंदरूनी कर्नाटक के कुछ हिस्सों में 15 और 16 दिसंबर को कोल्ड वेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है. 15 दिसंबर को उत्तरी अंदरूनी कर्नाटक में बहुत ज्यादा कोल्ड वेव की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने, घर को गर्म रखने और गर्म पानी पीने की सलाह दी है. किसानों को फसल और पशुओं को पाले से बचाने की चेतावनी दी गई है. कोहरे के कारण कई फ्लाइट्स भी कैंसिल हुई हैं.

यूपी में दो दिन घने कोहरे का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 15 एवं 16 दिसंबर को घने कोहरे की संभावना है. विशेष रूप से 15 दिसंबर को अत्यंत घना कोहरा रहने की चेतावनी है. उत्तर-पूर्वी भारत में 15-19 दिसंबर, हिमाचल प्रदेश में 15-17 दिसंबर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में 15 एवं 16 दिसंबर को अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा रहने की संभावना है.

  • Related Posts

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    Trump Iran Peace Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ एक नए समझौते की उम्मीद जताई है. एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने…

    Read more

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

      *पैट्रोल सस्ता-विपक्ष खस्ता, हेडिंग और ये लाईन पढ़कर पूरी खबर समझ में आ गयी होगी।* कुछ और कहने की जरूरत शायद नहीं है। नेशनल ट्राईबल गेम में अधिकारियों का…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले