Ro no D15139/23

सीएचसी बगीचा में एचपीवी वैक्सीनेशन की हुई शुरुआत किशोरी बालिकाओं को कैंसर से सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को लगाया जाएगा टीका

 जशपुरनगर 13 अप्रैल 2026/ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा में आज एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह पहल किशोरी बालिकाओं को गंभीर बीमारियों एवं विभिन्न प्रकार के कैंसर से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के तहत ग्राम बगडोल निवासी कु. पायल उम्र 14 वर्ष को पहला एचपीवी टीका लगाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। इस टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 14 वर्ष से 15 वर्ष 3 माह तक की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाया जाएगा। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर बीपीएम  सूर्य रत्न गुप्ता, बीईटीओ श्री देवसाय भगत, आरएमए श्री मुकेश अग्रवाल, सेक्टर सुपरवाइजर  दशरथ साहू, आरएचओ श्री सुभाष शर्मा, श्री संतोष कुमार एवं एएनएम श्रीमती अनिता पैंकरा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार एचपीवी वैक्सीन एक सुरक्षित और प्रभावी टीका है, जो गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल कैंसर), गुदा, गले एवं अन्य कैंसर के साथ-साथ जननांग मस्सों के लिए जिम्मेदार ह्यूमन पेपिलोमावायरस संक्रमण से बचाव करता है। समय पर टीकाकरण से भविष्य में गंभीर बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बालिकाओं का समय पर टीकाकरण कराएं, ताकि उन्हें भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके। यह अभियान जिले में महिलाओं के स्वास्थ्य सशक्तिकरण और जागरूकता की दिशा में एक अहम पहल के रूप में देखा जा रहा है।

  • Related Posts

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    *दो बातें, बेहद महत्वपूर्ण। एक तो ये कि ‘चाणक्य ने कहा था कि कोई विदेशी मां का बेटा कभी भारत के प्रति वफादार नहीं हो सकता’। दूसरी बात जो आम…

    Read more

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    जाने पश्चिम बंगाल की सियासत की तासीर ऐसी क्यों है। 1905 से शुरू कर 1946 के डाइरेक्ट एक्शन की बात हो या 1977 के बाद से 2021 तक। इस बंगाल…

    Read more

    NATIONAL

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति