Ro no D15139/23

खाद विक्रय में अनियमितता बरतने वाले दो दुकानों को कारण बताओं नोटिस

कृषि विभाग द्वारा निरंतर उर्वरक दुकानों का किया जा रहा आकस्मिक निरीक्षण

जशपुरनगर 15 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खरीफ विपणन वर्ष 01 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। अब तक खरीफ उर्वरक का लक्ष्य 26675 मे.टन के विरूद्ध में जिले में अब तक 11306 मे.टन का उर्वरक भण्डारण कर 149 मे. टन खाद का वितरण किया जा चुका है।
कृषि विभाग के टीम द्वारा विगत दिवस 14 अप्रैल को पत्थलगांव विकासखंड के कोतबा, बागबहार के उर्वरक दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें से दो दुकान बंटी जनरल स्टोर बागबहार एवं शर्मा कृषि सेवा केन्द्र कोतबा के दुकानों में विक्रय दर का प्रदर्शन, स्टॉक रजिस्टर का संधारण नहीं होना, किसानों को खाद विक्रय का रजिस्टर संधारण नहीं होना, किसानों को बिल व पावती रसीद नहीं दिया जाना आदि अनियमितता पाये जाने के कारण उक्त दोनों संस्था को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। तीन दिवस के भीतर संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने पर उर्वरक अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
इसी प्रकार कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में कृषि विभाग के टीम के द्वारा निरंतर निरीक्षण कर कमी पाये जाने पर किसी भी स्तर के दुकानदार को एक तरफा कार्यवाही की जावेगी। साथ ही किसान भाई को  भी आपके द्वारा निजी दुकान से उर्वरक एवं अन्य आदान सामग्री क्रय की जाती है, तो शासकीय दर पर ही क्रय करे एवं खरीदी कर रसीद अवश्य प्राप्त करें एवं उर्वरक के साथ किसी भी तरफ का टैग यथा नैनो यूरिया, नैनो डी.ए.पी., जैविक खाद या अन्य कीटनाशक दवाई यदि टैग करके किसानों को विक्रय की जाती है, तो तत्काल इसकी सूचना कृषि विभाग को देने की अपील की जाती है। जिले में किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्ता युक्त उर्वरक की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने, उर्वरक की कालाबाजारी, गैर कृषि उपयोग, जमाखोरी, अधिक कीमत पर विक्रय एवं अमानक उर्वरकों के विक्रय जैसे अवैध कार्यवाही रोकने के लिए जिले के सभी निजी एवं शासकीय 187 दुकानों को कृषि विभाग के मैदानी अमलों को नामजद ड्यूटी लगाई गई है।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार: जनता के लिए वरदान, एक ही छत के नीचे 603 समस्याओं का ‘स्थल पर ही निराकरण

    ​ ​रायपुर, 30 मई 2026/छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सुशासन’ की परिकल्पना धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के ग्राम पंचायत राजपुर में धरातल पर साकार होती दिखाई दी। ‘सुशासन तिहार 2026’ के…

    Read more

    मोर गांव मोर पानी अभियान से जल संरक्षण को मिलेगा नया आयाम जनभागीदारी से जल संरचनाओं के निर्माण पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

      रायपुर, 30 मई 2026/ प्रदेश में जल संरक्षण एवं भू-जल संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत विभिन्न जिलों में प्रशिक्षण…

    Read more

    NATIONAL

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी