Ro no D15139/23

धमतरी में मछुआ कल्याण बोर्ड की अहम बैठक, मछुआरों की समस्याएं होंगी शासन तक प्रस्तुत

धमतरी, 23 जुलाई 2025/ धमतरी कलेक्टोरेट सभागार में आज मछुआ कल्याण बोर्ड, छत्तीसगढ़ शासन के तत्वावधान में जिले के मछुआ समुदाय की समस्याओं और आवश्यकताओं पर केंद्रित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा ने की। श्री मटियारा ने मछुआरों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्हें शासन तक पहुँचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मछुआ नीति में आंशिक संशोधन की दिशा में पहल की जा रही है, जिससे समुदाय को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हो सके।

’बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद, शहर मंडल अध्यक्ष श्री पवन गजपाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामचरण कोर्राम, अपर कलेक्टर श्रीमती रीता यादव एवं संयुक्त कलेक्टर धमतरी की उपस्थिति रही।’
बैठक में जिले के चारों विकासखंडों की 55 मछुआ समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव सम्मिलित हुए। इस दौरान केसीसी लोन की सुविधा, ग्राम पंचायतों द्वारा तालाब आबंटन में पारदर्शिता, तथा मछुआ समुदाय को परिपूरक आहार उपलब्ध कराने जैसी मांगें प्रमुखता से रखी गईं। श्री नेहरू निषाद ने मछुआ किसानों को केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. मुकेश राघव, प्रभारी सहायक संचालक, मछलीपालन ने वर्ष 2025-26 के लिए शासन से प्राप्त लक्ष्यों एवं मछलीपालन योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने जिले में मछुआरों के कल्याण हेतु किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की जानकारी भी साझा की। अपर कलेक्टर श्रीमती रीता यादव ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार प्रकट किया।

  • Related Posts

    आवारा मवेशियों को पकड़ने विशेष अभियान चलेगा

      सड़क सुरक्षा के लिए प्रशासन की पहल, नागरिकों से सहयोग की अपील धमतरी, 19 अगस्त 2026। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रमुख मार्गों एवं शहर के भीतर सड़कों पर आवारा…

    Read more

    जन संवाद-2.0 : ग्राम सभाओं में जनभागीदारी से तय होंगी विकास की प्राथमिकताएं

      20 अगस्त से ग्राम सभाओं में आयोजित होंगी पांच प्रमुख गतिविधियां, ग्रामीणों की आवाज बनेगी गांव के विकास का आधार धमतरी, 19 अगस्त 2026। जिले में ग्राम स्वराज, सुशासन…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ