Ro no D15139/23

रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं नाम है भारत, बाप्स आर आलवेज़ राॅंग, 28 नवंबर तक फिर पिटेगा पाकिस्तान  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी… 

मस्त डायलाॅग है ‘रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं नाम है शाहंशाह’। अमिताभ बच्चन और अमरीश पुरी की हिट फिल्म का है। हर विलेन की शहंशाह पिटाई करता है और ये संदेश देता हैं।

बस यही डायलाॅग, यही संदेश मोदीजी ने 2014 के बाद पाकिस्तान को लगातार देना शुरू कर दिया है। लेकिन खड़ूस पाक कुत्ते की दुम है और उसके पिटने की भविष्यवाणियां हवा में तैर रही हैं।

इतिहास बताता है कि पाकिस्तान ने जब भी भारत के साथ डायरेक्ट उंगली की है तो मुंह की खाई है। यही कारण है कि पाक ने सीधे टकराव छोड़कर लिका-छुपी का खेल खेलना चालू किया और आतंकवाद के सहारे भारत को परेशान करना शुरू किया।

स्वाभाविक है क्योंकि कहा जाता है कि ‘बाप्स आर आलवेज़ राॅंग’ यानि जो बाप होता है वो हमेशा गलत होता है। तात्पर्य ये है कि बाप और बेटे के विचारों में इतना अंतर होता है कि बेटा हमेशा बाप को गलत ही समझता है। हालांकि अपने अनुभव के कारण बाप का निर्णय प्रायः सही होता है।

तो यहां भी कहानी बाप और बेटे की हो रही है। बाप है भारत और बेटा है पाकिस्तान। नालायक बेटा। जिसकी नजर में बाप यानि भारत गलत है। ये बेटा इतना नालायक और उद्दण्ड है कि बाप का सम्मान करना तो दूर की बात, बाप को पीड़ा पहुंचाने का प्रयास करता रहता है।

हम तुम्हारे बाप हैं नाम है भारत

लेकिन मोदीजी के आने बाद कहा जा सकता है कि रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं नाम है भारत। मोदीजी ने ये साबित कर दिया कि हम पाक के बाप हैं। इतना ही नहीं बिगड़े बच्चे को सुधारने के लिये बाप जो बत्ती बेटे को देता है, कुछ वैसा ही ट्रªीटमेंट भारत ने पाकिस्तान को दिया है।

साफ तौर पर औकात दिखा दी है। 

पिक्चर अभी बाकी है दोस्त

अनुभव बताता है कि जब भी पाक से सीधे उलझने की स्थिति बनी है तब पाक ने बुरी हार का सामना किया है।

अफसोस इस बात है कि बाद मे पाक ने आतंकवाद का सहारा लिया तो कांग्रेस सरकार की मुस्लिम परस्ती के चलते लगातार जन-धन की हानि होने के बावजूद पाकिस्तान को केवल धमकियां देती रही, कभी कोई नुकसान पाक का नहीं किया।

लेकिन अब माहौल बदल गया है। अब तो भारत से उलझने का नाम लेने से पहले पाक को दस बार सोचना पड़ेगा। क्योंकि 2014 के बाद से भारत को काड़ी करने के लिये पाकिस्तान को भरपूर जूते पड़े हैं।

भविष्य वाणी-फिर पड़ेगी पाक को

एक भविष्यवाणी के अनुसार पाकिस्तान 13 जुलाई से 28 नवंबर के बीच फिर पिटेगा।

आॅपरेशन सिंदूर में जो तबाही पाकिस्तान ने देखी है वो किसी को थर्राने के लिये काफी है। लेकिन नासमझ, नीच और लालची की नीयत का कोई भरोसा नहीं है।

इसलिये पाक फिर उलझेगा और संभव है कि आपरेशन सिंदूर फिर एक्टिव किया जाए 6 से 11 जुलाई के बीच भी संभव है। आॅपरेशन सिंदूर अभी थमा नहीं है।

भविष्यवाणी के अनुसार 15 अक्टूबर से 28 नवंबर के बीच युद्ध की आशंका अधिक है।

संभव है कि अमेरिका से गलबहियां करने से एयरबेस अमेरिका को देने की मानसिकता बनाने पर व्यथित पाकिस्तानी जनता बागी हो जाए और जनता का ध्यान भटकाने के लिये पाक सेना हमें आंखें तरेरे। क्यांेकि अमेरिका से दुश्मनी का साहस पाक सेना में नहीं है।

जवाहर नागदेव, वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, चिन्तक, विश्लेषक

मोबा. 9522170700

‘बिना छेड़छाड़ के लेख का प्रकाशन किया जा सकता है’

  • Related Posts

    वरलक्ष्मी व्रत में क्या करें और क्या नहीं? मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ध्यान रखें ये बातें

    Varalakshmi Vrat 2026 does and don’ts: वरलक्ष्मी व्रत मां लक्ष्मी की कृपा, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना से रखा जाता है. दक्षिण भारत सहित देश के कई हिस्सों…

    Read more

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

      क्या मिला दोनों को… ? एक परिवार को मौत दूसरे को जेल…. आजीवन कारावास न्याय हुआ तो। फिर कहां गयी रेत… कहां गया धन…. कहां गया रूतबा…। बचा क्या…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक