Ro no D15139/23

प्रभारी सचिव बोरा ने किया पीएम सेजस विद्यालय कुम्हारी का किया निरीक्षण

*विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना की*

रायपुर, 12 मई 2026(IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख सचिव एवं दुर्ग के प्रभारी सचिव श्री सोनमणी बोरा एवं कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज पीएम श्री सेजस विद्यालय कुम्हारी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव श्री बोरा ने विद्यालय के सभी विभागों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय की लाइब्रेरी, विज्ञान प्रयोगशाला, अटल लैब, स्पोर्ट्स रूम एवं सभी कक्षाओं का निरीक्षण किया। प्राथमिक विभाग में संचालित जादुई पिटारा गतिविधियों तथा मिडिल विभाग में स्मार्ट क्लास के माध्यम से कराए जा रहे शिक्षण कार्य को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की एवं विद्यार्थियों से संवाद भी किया।

उन्हाेंने विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों एवं विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की तथा सभी कक्षाओं के 22 टॉपर विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। जिनमें कक्षा 12वीं की छात्रा कु.रिया साहू ने राज्य स्तर पर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 10वीं की छात्रा साक्षी देवांगन ने जिला स्तर पर आठवां स्थान अर्जित किया। कक्षा 8वीं में पायल रजानी एवं नैतिक आमटे ने संकुल स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कक्षा 5वीं की छात्रा शिवानी पटेला प्रथम स्थान पर रही, जबकि भव्या साहू एवं रूपाली साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री बोरा और कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य बनाकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया और यह भी पुछा कि वे जीवन क्या बनेंगे। यह पूछने पर टॉपर्स ने सी.ए., साइबर इंजीनियर, कलेक्टर बनने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं देते हुए शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की तथा विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों को सराहनीय बताया।

स्कूल निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद मिश्रा, जिला मिशन समन्वयक श्री विनोद सिन्हा, सहायक परियोजना समन्वयक एवं जिला नोडल पीएमश्री समग्र शिक्षा डॉ. शशि भूषण शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    आईटीआई राजनांदगांव में 16 जून को कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन

    राजनांदगांव 11 जून 2026। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में 16 जून 2026 को सुबह 9.30 बजे से विजन इंडिया सर्विसेस प्राईवेट लिमिटेड द्वारा मारूति सुजुकी मोटर्स इंडिया लिमिटेड हंसलपुर…

    Read more

    प्री बी.एड. एवं बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न

    राजनांदगांव 11 जून 2026। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित प्री बी.एड. प्रवेश परीक्षा एवं बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। जिला…

    Read more

    NATIONAL

    बस्तर में दूध, खेतों तक पानी, युवाओं को काम और गांवों को नई पहचान देने की तैयारी

    बस्तर में दूध, खेतों तक पानी, युवाओं को काम और गांवों को नई पहचान देने की तैयारी

    11 जून की टॉप 20 खबरें: अमेरिकी राजनयिक तलब, भारत मंडपम से गरजे पीएम मोदी, शुभेंदु सरकार में विभागों का बंटवारा

    11 जून की टॉप 20 खबरें: अमेरिकी राजनयिक तलब, भारत मंडपम से गरजे पीएम मोदी, शुभेंदु सरकार में विभागों का बंटवारा

    PM Kisan की 23वीं किस्त पर बड़ा अपडेट! क्या 18 जून को आएंगे ₹2,000? जानिए सच्चाई

    PM Kisan की 23वीं किस्त पर बड़ा अपडेट! क्या 18 जून को आएंगे ₹2,000? जानिए सच्चाई

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा