Ro no D15139/23

कलेक्टर  रोहित व्यास ने निर्माण एजेंसियों की ली समीक्षा बैठक स्वास्थ्य अधोसंरचना, आवासीय परियोजनाओं और सेतु निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश, लापरवाही बरतने पर होगी कार्यवाही

 जशपुरनगर 12 मई 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्टरेट सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पाेरेशन लिमिटेड, गृह निर्माण मंडल एवं सेतु विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर उनके विभागों द्वारा संचालित निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने पूर्ण, अपूर्ण, अप्रारंभ तथा प्रगतिरत कार्यों की विस्तार से जानकारी ली और  सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए कार्यों की प्रगति की जानकारी अद्यतन रखने के निर्देश भी दिए। बैठक में स्वास्थ्य अधोसंरचना से जुड़े निर्माण कार्यों, आवासीय परियोजनाओं तथा पुल-पुलियों एवं अन्य सेतु निर्माण कार्यों की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने, तकनीकी मानकों का पालन करने तथा आमजन की सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों में आने वाली समस्याओं का त्वरित निराकरण करें, ताकि विकास कार्यों में गति बनी रहे और आम जनता को समय पर बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सके।

  • Related Posts

    संवेदनशील प्रशासन से लौटी सुनने की मुस्कान श्रवण यंत्र ने कम की संवाद की दूरी, बुजुर्गों को मिला आत्मविश्वास और सामाजिक जुड़ाव का नया सहारा

      रायपुर, 28 जुलाई 2026/ शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं तब वास्तविक सफलता प्राप्त करती हैं, जब उनका लाभ समय पर जरूरतमंद तक पहुंचे। बलरामपुर जिले में जिला प्रशासन की संवेदनशीलता…

    Read more

    समर्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए अहम उपक्रम साबित होगा खेल – अरुण साव उप मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ

    छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहे कॉन्क्लेव में देशभर के खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट, नामचीन खिलाड़ी और खेल संघों के पदाधिकारी जुटे राज्य में खेलों और खिलाड़ियों के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends