Ro no D15139/23

अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष : 27 जून को होगा वृहद वृक्षारोपण अभियान

धमतरी । संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2025 को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किया गया है। इस अवसर पर जिले में 27 जून को वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही जुलाई महीने में भी हर शनिवार को ग्राम पंचायतों और प्राथमिक सहकारी साख समितियों के परिसरों में पौध रोपण का काम चलता रहेगा। इस अभियान के लिए अपेक्षित संख्या में पौधे उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर ने वनमण्डलाधिकारी को दिए हैं।

अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष की थीम ’’सहकारिता से बेहतर दुनिया का निर्माण’’ निर्धारित किया गया है। इसे एक पेड़ मां के नाम अभियान से जोड़ते हुए जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में वृहद वृक्षारोपण किया जाएगा। इन लगाए गए पौधों का संवर्द्धन और संरक्षण संबंधित ग्राम पंचायत क्षेत्र में काम करने वाले वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा सहकारी समितियों के अमले द्वारा किया जाएगा। अभियान के तहत मुख्य रूप से फलदार, छायादार, औषधीय पेड़ और प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों के कार्यक्षेत्र में आजीविका आधारित वृक्ष जैसे हर्रा, बहेड़ा, आंवला, इमली, कुसुम आदि के पेड़ लगेंगे। हर एक ग्राम पंचायत में एक सौ पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 27 जून को जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ-साथ अन्य 34 ग्राम पंचायतों में भी पौधरोपण किया जाएगा।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने निर्माणाधीन जूदेव चौक एवं बीटीआई तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश जूदेव चौक और तालाब बनेंगे शहर के आकर्षण का नया केंद्र

     जशपुरनगर 10 जुलाई 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने गुरुवार को पत्थलगांव में निर्माणाधीन जूदेव चौक एवं बीटीआई तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा…

    Read more

    तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

    *धरमजयगढ़ जिला यूनियन के 46 हजार 840 संग्राहकों को मिलेंगे 17.43 करोड़ रुपये बोनस राशि*   रायपुर, 10 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल और वन मंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध