Ro no D15139/23

प्रोजेक्ट युवा : ’’उद्यम से विकास’’ के तहत बाजार विकास पर 26 जून को कार्यशाला

होटल जिंजर लीफ रूद्री में सुबह 10 बजे शुरू होगी वर्कशॉप

धमतरी । कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की पहल पर जिले में प्रोजेक्ट युवा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उद्यम से विकास श्रृंखला में रेजिंग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस योजना के तहत बाजार विकास पर एक दिवसीय निःशुल्क कार्यशाला का आयोजन आगामी 26 जून को किया जाएगा। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक स्थानीय जिंजर लीफ रेस्टोरेट में आयोजित यह कार्यशाला सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, महिला उद्यमी और स्व सहायता समूह, हस्त शिल्प, हाथकरघा, खाद्य प्रसंस्करण, वनोपज आधारित उद्यम, ऐसे कारीगर एवं उत्पादक जो ऑनलाईन बिक्री के इच्छुक हैं, लाभार्थियों के लिए उपयोगी रहेगी।

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य एमएसएमई, महिला उद्यमियों, स्व सहायता समूह के सदस्यों और पारम्परिक कारीगरों को कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने उत्पादों की बाजार पहुंच बढ़ाना, विपणन सहायता प्राप्त करना, नेटवर्किंग के अवसर समझना, उत्पादों की दृश्यता मे वृद्धि और लॉजिस्टिक्स समर्थन के बारे में जानकारी देना है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने धमतरी जिले के सभी इच्छुक उद्यमियों और लाभार्थियों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क कार्यशाला का लाभ उठाएं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र धमतरी के प्रबंधक, श्री प्रशांत चन्द्राकर से उनके मोबाईल नंबर 81037-18222 अथवा प्रचेता किरण के मोबाईल नंबर 86022-26369 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर सघन अभियान जारी, प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

      अम्बिकापुर 07 अगस्त 2026/   जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर…

    Read more

    कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा पटवारी कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

    – कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा के पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश*   *- नक्शा बटांकन में कम प्रगति पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में 75…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन