Ro no D15139/23

Peddi: शूटिंग के दौरान राम चरण को एकटक देखती रह गईं जाह्नवी कपूर, खुद सुनाया यह मजेदार किस्सा

Peddi: राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ इस वक्त सिनेमाघरों में चल रही है और बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हालांकि, फिल्म के कुछ सीन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ था, जिसके बाद डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने माफी मांगी और उन सीन को हटाने की बात कही. इसी बीच टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म District ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें जाह्नवी कपूर ने फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक मजेदार अनुभव शेयर किया है.

राम चरण को देखती रह गईं जाह्नवी कपूर

District के वीडियो में जाह्नवी कपूर ने फिल्म के गाने ‘हेल्लाल्लाल्लो’ की शूटिंग से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया. एक्ट्रेस ने बताया कि गाने की शूटिंग के दौरान वह और राम चरण साथ में डांस कर रहे थे. तभी राम चरण की जबरदस्त एनर्जी और परफॉर्मेंस देखकर वह कुछ पल के लिए हैरान रह गईं और बस उन्हें देखती ही रह गईं. जाह्नवी के मुताबिक, उनका यह रिएक्शन पूरी तरह नैचुरल था. कैमरे में यह पल रिकॉर्ड हो गया और डायरेक्टर को इतना पसंद आया कि उसे गाने में ही शामिल कर लिया गया.

राम चरण की मेहनत की जाह्नवी ने की तारीफ

जाह्नवी ने यह भी बताया कि इस फिल्म में एक एथलीट का रोल निभाने के लिए राम चरण ने अपने शरीर को बहुत बदला है, जो सच में तारीफ के काबिल है. जाह्नवी ने कहा, “कुछ एक्टर्स जब ऐसी मेहनत करते हैं, तो सेट पर बहुत नखरे दिखाते हैं कि मैं यह नहीं खाऊंगा, मैं वो नहीं करूंगा. लेकिन राम सर बहुत शांत रहकर चुपचाप कोने में अपनी मेहनत करते थे.”

फिल्म की कहानी और कमाई

इस फिल्म में राम चरण मुख्य रोल में हैं और जाह्नवी कपूर उनकी प्रेमिका ‘अचिय्यम्मा’ का रोल निभा रही हैं. फिल्म को बुच्ची बाबू सना ने डायरेक्ट किया है. कमाई के मामले में इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. 4 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनिया भर में अब तक ₹345 करोड़ की बंपर कमाई कर ली है.

  • Related Posts

    पूर्व एसपी सूरज सिंह परिहार की विदाई पर प्रशासन-पुलिस ने खेला सद्भावना क्रिकेट मैच

    धमतरी, 15 जुलाई 2026। शासन द्वारा एसपी श्री सूरज सिंह परिहार का स्थानांतरण धमतरी जिले से कमांडेन्ट चौथी बटालियन माना में होने के फलस्वरूप उनके सम्मान एवं विदाई के अवसर…

    Read more

    ‘अब फिल्मों में काम करना मेरे लिए आसान नहीं…’, ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी ने आखिर क्यों बनाई फिल्मों से दूरी?

    Hema Malini: बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी ने 70 और 80 के दशक में अपनी अदाकारी और खूबसूरती से करोड़ों दिलों पर राज किया. ‘शोले’, ‘सीता और गीता’, ‘ड्रीम गर्ल’,…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण