झण्डू बण्डू वार्ता आलाप….दौरे पर मंत्री देवांगन और नेताम, महिलाओं को धमकी क्यों सरेआम, भूपेश बघेल और देवांगन में खुली जंग

  • 0 वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव .

भाई झण्डू
हां भाई बण्डू ये तो गजब हो गया।

कैसे

फ्लोरा मैक्स कंपनी तो चूना लगाकर निकल ली।

अपने पूर्व मुख्यमंत्री ने वर्तमान मंत्री को घेरे में लेने का प्रयास क्या किया,उनकी अपनी सहयोगी को ही लपेट लिया भाजपाईयों ने….

सिर्फ इतना ही नहीं एक और गजब हुआ

क्या

कोरबा के दौरे पर गये थे मंत्री गण लखनलाल देवांगन और रामविचार नेताम

फिर

जब उनसे फ्लोरा मैक्स कंपनी की ठगी से धन गंवाकर परेशान महिलाओं ने कंपनी की संपत्ति नीलाम कर उनका पैसा दिलवाने की बात की तो मंत्रीजी नाराज हो गये और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने उन्हें पुलिस से फिंकवा देने की धमकी दे डाली।

कहीं ऐसा तो नहीं धमकी कंपनी की संपत्ति नीलामी की बात पर न दी हो, किसी और बात के कारण दी हो

आयं, ये कैसे

अरे भाई धमकी महिलाओं द्वारा हुज्जत करने पर दी गयी होगी, प्रतयक्षदर्शी का कहना है कि महिलाएं आश्वासन के बावजूद मंत्री पर चढ़ाई करती जा रही थीं। आखिर मंत्रियों का भी सम्मान है। उनसे बात करने का कायदा होता है। आप उन्हें आम आदमी की तरह व्यवहार कैसे कर सकते हैंे ?

सही बात है भाई बड़े आादमी के सामने तो रोना भी कायदे से पड़ता है।

बेचारी महिलाएं…. बेचारे मंत्रीजी…

झण्डू बण्डू वार्ता आलाप…. व्यंग्य भरी मुस्कुराहट के साथ समाप्त हुआ।

दोनों अपने-अपने धर की तरफ चल दिये। ————————————————
जवाहर नागदेव वरिष्ठ पत्रकार, चिंतक, विश्लेषक, मोबा. 9522170700‘बिना छेड़छाड़ के लेख का प्रकाशन किया जा सकता है’———————————————-

  • Related Posts

    “हैप्पी होली” के मैसिज ने ली दिल से जुड़े रिश्ते की जगह…. नीरस होती होली। 

    आज हम जो होली मनाते हैं, वह पहले की होली से काफ़ी अलग है। पहले, यह त्यौहार लोगों के बीच अपार ख़ुशी और एकता लेकर आता था। उस समय प्यार…

    रायपुर में रिक्शा चलाकर गिरौदपुरी में सदाराम बांधे ने बनवाया था सतनाम धर्मशाला ,ट्रस्टी ने राजगुरु बालदास को संचालन के लिए सौंपा

      0 गिरौदपुरी धाम मेला के अवसर पर सतनाम धर्मशाला , राजागुरु धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी को सौंपा गया सतनाम धर्मशाला गिरोदपुरी धाम का निर्माण- 24 नवंबर 1936 को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *