Ro no D15139/23

भखारा के युवाओं को मिली स्मार्ट लाइब्रेरी की सौगात, विधायक अजय चंद्राकर ने किया शुभारंभ

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया पौधारोपण

 

धमतरी, 19 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड के भखारा क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विधायक अजय चंद्राकर ने भखारा में स्मार्ट लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। लगभग 10 लाख रुपये की लागत से विकसित इस अत्याधुनिक लाइब्रेरी का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर अध्ययन वातावरण और डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराना है।

स्मार्ट लाइब्रेरी में युवाओं के लिए इंटरनेट सुविधा से युक्त पांच कंप्यूटर उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही एक समय में लगभग 30 विद्यार्थियों के बैठकर अध्ययन करने की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने बताया कि लाइब्रेरी प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी, जिससे विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन एवं ऑनलाइन शैक्षणिक सामग्री तक सहज पहुंच मिल सकेगी।

शुभारंभ अवसर पर विधायक श्री अजय चंद्राकर ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक की भूमिका लगातार बढ़ रही है। ग्रामीण एवं अर्धशहरी क्षेत्रों के युवाओं को भी शहरों जैसी अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह स्मार्ट लाइब्रेरी विद्यार्थियों के सपनों को नई दिशा देने के साथ ही उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी में मदद करेगी।

कार्यक्रम के दौरान “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया। विधायक अजय चंद्राकर ने काजू का पौधा लगाया, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन ने अमरूद तथा कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कटहल का पौधा रोपित किया।

पौधारोपण के दौरान विधायक श्री अजय चंद्राकर ने कहा कि पेड़ पर्यावरण संरक्षण के साथ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार हैं। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान प्रकृति, मातृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी के भाव को मजबूत करने वाला अभिनव प्रयास है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। स्मार्ट लाइब्रेरी के शुभारंभ से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह का वातावरण देखा गया।

  • Related Posts

    कृषक उन्नति योजना से किसानों को मिल रही नई उड़ान, प्रोत्साहन राशि से बढ़ रहा कृषि मशीनीकरण

    कृषक उन्नति योजना से किसानों को मिल रही नई उड़ान, प्रोत्साहन राशि से बढ़ रहा कृषि मशीनीकरण* *धान की बोनस राशि से आधुनिक कृषि उपकरण खरीद रहे किसान, खेती बन…

    Read more

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिला त्वरित समाधान, हितग्राही को उपलब्ध कराया गया प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का गैस कनेक्शन

        0 शिकायत पर तत्काल जांच कर प्रशासन ने कराया समस्या का निराकरण, हितग्राही ने जताया संतोष रायपुर, 26 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार