Ro no D15139/23

मोट्राइज्ड ट्रायसायकल ने बदली दिव्यांग हितग्राही की जिंदगी अब गांव-गांव जाकर सब्जी बेचेंगे श्री झंगलू टण्डन, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

रायपुर , 25 मई 2026/समाज कल्याण विभाग की संवेदनशील पहल ने एक दिव्यांग हितग्राही के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार किया है। बलौदाबाजार भाटापारा जिले के ग्राम मटिया निवासी 80 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग  झंगलू टण्डन को विभाग द्वारा मोट्राइज्ड ट्रायसायकल प्रदान की गई है, जिससे अब उनके लिए रोजगार और आवागमन के नए रास्ते खुल गए हैं।

पहले जहां श्री टण्डन को रोजमर्रा के कार्यों और आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, वहीं अब मोट्राइज्ड ट्रायसायकल मिलने से वे स्वतंत्र रूप से गांव-गांव जाकर सब्जी बेचने का व्यवसाय शुरू कर सकेंगे। इससे उन्हें नियमित आय प्राप्त होगी और परिवार के भरण-पोषण में भी मजबूती मिलेगी।
श्री झंगलू टण्डन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह ट्रायसायकल उनके लिए केवल एक साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर जीवन की नई शुरुआत है। उन्होंने शासन और समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि अब वे किसी पर निर्भर हुए बिना अपने पैरों पर खड़े होने का प्रयास करेंगे।

यह पहल राज्य सरकार की दिव्यांगजन कल्याण एवं सामाजिक सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मोट्राइज्ड ट्रायसायकल जैसे सहायक उपकरण न केवल दिव्यांगजनों की गतिशीलता बढ़ा रहे हैं, बल्कि उन्हें सम्मानपूर्वक रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान कर रहे हैं।
दिव्यांग हितग्राहियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली ऐसी पहलें समाज में समावेशी विकास और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का कार्य कर रही हैं।

  • Related Posts

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर सघन अभियान जारी, प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

      अम्बिकापुर 07 अगस्त 2026/   जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर…

    Read more

    कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा पटवारी कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

    – कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा के पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश*   *- नक्शा बटांकन में कम प्रगति पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में 75…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन