Ro no D15139/23

नीतू  बनी लखपति दीदीरू समूह से जुड़कर सक्रिय महिला के रूप में कर रही कार्य

गांव के लोगों को लोन दिलाने में कर ही है मदद
मुद्रा लोन लेकर बढ़ाया अपना किराना का व्यवसाय
’व्यवसाय और खेती से विगत दो माह में कमा चुकी हैं लगभग 2 लाख रुपए से अधिक की राशि

जशपुरनगर 06 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने केंद्र हेतु विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं से जुड़कर महिलाएं परिवार की सहारा बन रही है।
ऐसी ही कहानी है बगीचा ब्लॉक की ग्राम झिक्की की रहने वाली श्रीमती नीतू गुप्ता की। जिन्होंने बिहान योजना से जुड़कर लखपति दीदी बन गई हैं और सक्रिय महिला के रूप में कार्य कर रही है। श्रीमती नीतू गुप्ता मुद्रा लोन के माध्यम से अपना व्यवसाय को और बढ़ा रही है। सामान्य परिवार से आने वाली नीतू का सपना था की वह भी अपने पैरो मे खड़ा होकर अपने परिवार का सहारा बने।  अपने सपनों को पूरा करने के लिए वह बिहान योजना के तहत लक्ष्मी स्व सहायता समूह से जुड़ी।
नीतू ने बताया कि उनका छोटा सा किरान का दुकान है। जिससे वे बैंक लिकेज के माध्यम से मुद्रा लोन लेकर व्यवसाय को बढ़ाना रही है। इससे पहले वे सक्रिय महिला के रूप में कार्य करते हुए लोगों को जागरूक कर ही थी। वे बताती है कि महिलाओं को समूह में जोड़ रही है और लोगों को लोन दिलाने का कार्य भी कर रही है। पहले गांव के लोग दूसरे लोगों से ही लोन लेते थे जिससे अधिक ब्याज देना पड़ता था। अब बैंक लिकेज के माध्यम से मुद्रा लोन लेने की समझाईश देती है जिससे लोगों को कम ब्याज दर पर व्यवसाय के लिए पैसा मिल जा रहा है। साथ ही वे सिलाई का कार्य भी करती है। श्रीमती नीतू गुप्ता ने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए मुद्रा लोन के माध्यम से एक लाख रूपए का लोन लिया है।
श्रीमती नीतू गुप्ता की 03 बच्चे हैं। इनके 02 बेटी और 01 बेटा है। नीतू अपने पति श्री सुनील गुप्ता के साथ खेती कार्य में भी उनका साथ देते हैं। 07 एकड़ में वे टमाटर, खीरा, करेला लगाते हैं और माह में अच्छी आमदनी अर्जित कर रहे हैं। इस तरह वह विगत दो माह में 2 लाख 50 हजार कमा कर लखपति दीदी बन गई हैं। उन्होंने बताया है कि अभी खेती का कार्य चल रही है और लगभग 02 लाख रूपए की आमदनी होने की संभावना है।

  • Related Posts

    शासकीय कार्य के दौरान नशे का सेवन करने वाले कर्मचारियों की जानकारी कराएं उपलब्ध कलेक्टर श्री रोहित व्यास

      गुणवत्ता सुधार, विद्यार्थी उपस्थिति, जाति प्रमाण पत्र, अपार आईडी एवं आधार कार्ड बनाने में तेजी लाने निर्देश कलेक्टर ने शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों की मासिक…

    Read more

    प्राकृतिक आपदा के 5 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

      जशपुरनगर 07 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने वाली जनहानि पर…

    Read more

    NATIONAL

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं