Ro no D15139/23

राजस्व मितान के द्वारा आवेदकों की राजस्व संबंधी समस्या को हो रहा निराकरण

जारी टोल फ्री नंबर 07763-299077 पर अब तक 20 से अधिक लोगों को मिला लाभ
मुख्यमंत्री श्री साय ने सलियाटोली में आयोजित अटल सुशासन समारोह के अवसर पर राजस्व मितान का किया था शुभारंभ

जशपुरनगर, 06 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर कुनकुरी के सलियाटोली में आयोजित अटल सुशासन समारोह के अवसर पर जशपुर जिले में राजस्व से संबंधित समस्या और शिकायत के निवारण के लिए राजस्व मितान का शुभारंभ किया था। इसके तहत आवेदकों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 07763-299077 नंबर जारी किया गया है। सीमांकन, बंटवारा, नामांतरण, डायवर्सन से संबंधित समस्या या किसी प्रकार की जानकारी के लिए लोग इस टोल फ्री नंबर पर फोन कर सकते हैं।
राजस्व विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 20 से अधिक आवेदकों ने इस टोल फ्री नंबर पर फोन कर इसका लाभ प्राप्त किया है। राजस्व मितान के माध्यम से आवेदक को सामान्य जानकारियों को तत्काल प्रदान किया जा रहा है। आवेदकों की शिकायत एवं अन्य समस्याओं को दर्ज करते हुए उनके समाधान हेतु टोकन नंबर जारी किया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित राजस्व अधिकारी को अवगत किया जाएगा। संबंधित राजस्व अधिकारी आवेदक की समस्या को समय सीमा में निराकृत करेगा। राजस्व मितान आवेदक/ शिकायतकर्ता एवं राजस्व न्यायालय के बीच समन्वयक के रूप में कार्य संपादित करेगा। इसके अलावा  समय-समय पर टोकन नंबर के द्वारा फीडबैक के माध्यम से जानकारी की भी सुविधा प्रदान किया जाएगा।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने बाकी नदी में निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण

      निर्माण कार्य में तेजी लाने, गुणवत्ता के मानकों का पालन करते हुए समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश जशपुरनगर 08 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज जशपुर…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने 50 बेड के क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का किया निरीक्षण निर्धारित सभी मानकों एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए शेष कार्यों का शीघ्र पूरा करने दिए निर्देश

    जशपुरनगर 08 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज  जिला चिकित्सालय के समीप निर्माणाधीन 50 बेड के क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक  का निरीक्षण किया। 11 करोड़ रुपए से अधिक की…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta