Ro no D15139/23

ना किसी की जीत, ना किसी की हार यही है मध्यस्थता का आधार

विशेष मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा 01 जुलाई से 07 अक्टूबर तक

जशपुरनगर 04 जुलाई 2025/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति के सहयोग से विशेष मध्यस्थता अभियान भारत के सभी तालुका, न्यायालयों, जिला न्यायालयों एवं उच्च न्यायालय में लंबित मामलों का निराकरण करने 90 दिवस का मध्यस्थता अभियान 01 जुलाई  से 07 अक्टूबर 2025 तक चलाया जा रहा है।
इस तारतम्य में माननीय श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिला एवं तालुका स्तर के पैरालीगल वालेंटियर द्वारा अभियान के व्यापक प्रचार प्रसार के लिये जिले के समस्त तालुका क्षेत्र एवं समस्त थाना क्षेत्रों में बैनर चस्पा करवा कर तथा पम्पलेट वितरण के माध्यम से किया गया। मध्यस्थता एक सहमति से किया गया विवाद समाधान प्रक्रिया है जो दोनों पक्षों द्वारा अपने मामले को समाधान के लिये मध्यस्थ न्यायाधिकरण में रेफर किये जाने हेतु न्यायालय में आवेदन पेश किया जाता हे। मध्यस्थता स्वैच्छिक होती है, जिसमें आपसी सहमति से मामलों का निपटारा होता है। मध्यस्थता के माध्यम से मामलों के निपटारे में समय एवं धन की बचत होती है। मध्यस्थता हेतु आवेदन जिस न्यायालय में मामला लंबित हो वहां प्रस्तुत कर सकते हैं। मध्यस्थता के माध्यम दुर्घटना, दावा, घरेलु हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक विवाद, सर्विस मामले, उपभोक्ता विवाद, ऋण वसूली, विभाजन मामले, बेदखली मामले, भूमि अधिकरण, अन्य सिविल मामले का निपटारा कराया जा सकता है।
मध्यस्थता से पक्षकारों को यह भय नहीं होता कि किसी प्रकार का अप्रत्याशित निर्णय प्राप्त होगा। समझौता दोनों पक्षों की सहमति से होता है, जिससे आपसी मतभेद समाप्त होता है और प्रेम व्यवहार बना रहता है।

  • Related Posts

    नेशनल लोक अदालत सफल आयोजन हेतु विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई संपन्न

    जशपुरनगर 28 जुलाई 2026/’ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार दिनांक 12.09.2026 दिन शनिवार को जिला एवं तालुका स्तर पर नेशनल लोक…

    Read more

    विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जी.एन.एम. नर्सिंग कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय जशपुर में टीकाकरण एवं जागरूकता शिविर आयोजित

     77 हितग्राहियों को लगाया गया हेपेटाइटिस-बी वैक्सीन का प्रथम डोज, रोग के प्रकार, लक्षण एवं बचाव की दी गई विस्तृत जानकारी जशपुरनगर 28 जुलाई 2026/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends