Ro no D15139/23

नवीन प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव एवं बलरामपुर में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की वर्गवार तृतीय प्रतीक्षा सूची जारी

राजनांदगांव 21 अगस्त 2025। नवीन प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव एवं बलरामपुर में शिक्षा सत्र 2025-26 में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की वर्गवार तृतीय प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। प्रकाशित सूची का अवलोकन विभागीय वेबसाईट में किया जा सकता है। प्रवेश हेतु 29 एवं 30 अगस्त 2025 से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रयास बालक आवासीय विद्यालय सड्डू उरकुरा मार्ग व्हीआईपी सीटी कालोनी के सामने जिला रायपुर में काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। 29 अगस्त 2025 को अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (पीवीटीजी) बालक तथा अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (पीवीटीजी) बालिका और अनुसूचित जाति बालक-बालिका वर्ग तथा 30 अगस्त 2025 को अन्य पिछड़ा वर्ग बालक-बालिका वर्ग एवं सामान्य वर्ग बालक-बालिका वर्ग के लिए काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा।
विद्यार्थी निर्धारित काउंसलिंग तिथि को अपना प्रवेश पत्र, सक्षम राजस्व अधिकारी द्वारा जारी निवास एवं जाति प्रमाण पत्र, वर्ष 2024-25 में कक्षा 8वीं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र, यदि परिवार नक्सल हिंसा से सीधे प्रभावित है तो इस आशय का संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण पत्र, शाला स्थानांतरण प्रमाण पत्र या शाला छोडऩे का प्रमाण पत्र, विद्यार्थी की मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी चिकित्सा जांच प्रमाण पत्र, सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र, 2 स्वयं का पासपोर्ट साईज रंगीन फोटो अनिवार्य दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने कहा गया है। मेरिट सूची में दर्शित विद्यार्थी के साथ एक अभिभावक एवं पालक को काउंसलिंग स्थल में प्रवेश की पात्रता होगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक काउंसलिंग फार्म प्राप्त कर भर कर जमा करना अनिवार्य होगा, तत्पश्चात काउंसलिंग फार्म उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में रिक्त सीट के आधार पर संख्या आबंटित किया जाएगा।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे की तैयारियों की समीक्षा की

    – 17 अगस्त से 30 सितंबर तक चलेगा डिजिटल क्रॉप सर्वे अभियान*   *- त्रुटिरहित सर्वे सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*   *- एग्रीस्टैक एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली…

    Read more

    औद्योगिक संस्थाओं में ग्रीन एनर्जी अपनाएं – कलेक्टर

    – कलेक्टर ने उद्योगों को एक माह के भीतर सोलर ऊर्जा अपनाने के दिए निर्देश   *- हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए उद्योगों को किया प्रेरित*   *-…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच