Ro no D15139/23

नगरीय निकायों में शनिवार 25 जनवरी को भी जमा होंगे नामांकन पत्र

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय निर्वाचन 2025
राजनांदगांव 24 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत शनिवार 25 जनवरी 2025 को नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया सामान्य रूप से जारी रखने के निर्देश दिए है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश अनुसार 25 जनवरी को कोई सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है। नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के तहत जिले के नगर पालिक निगम राजनांदगांव अंतर्गत महापौर एवं पार्षद तथा नगर पालिक परिषद् डोंगरगढ़ एवं नगर पंचायत डोंगरगांव, छुरिया व लालबहादुर नगर अंतर्गत अध्यक्ष एवं पार्षद पदों के लिए नाम निर्देशन पत्र जमा करने की शुरूआत 22 जनवरी से की जा चुकी है। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2025 को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, शनिवार 25 जनवरी को नाम निर्देशन पत्र जमा करने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा नामांकन पत्र लिए जाएंगे। इस दिन सार्वजनिक अवकाश नहीं है, इसलिए नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सामान्य रूप से जारी रहेगी। जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित उम्मीदवारों और दलों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने नामांकन पत्र जमा कर लें।

  • Related Posts

    मूल्यांकन शिविर में नि:शुल्क सहायक उपकरण के लिए 150 से अधिक दिव्यांगजनों ने कराया पंजीयन

    राजनांदगांव 12 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के निगमित सामाजिक दायित्व के निगमित सामाजिक दायित्व भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण…

    Read more

    कलेक्टर ने डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल में स्थापित आधुनिक स्पेस लैब का किया निरीक्षण

    राजनांदगांव 12 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल में स्थापित आधुनिक प्लैनेटेरियम और स्पेस लैब का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम