Ro no D15139/23

प्रेक्षक जयश्री जैन ने कृषि उपज मंडी के स्ट्रांग रूम एवं ग्राम पंचायत सुंदरा में मतदान केन्द्र का किया निरीक्षण

स्ट्रांग रूम एवं मतदान केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव 04 फरवरी 2025। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 के संचालन एवं प्रेक्षण कार्य हेतु नियुक्त प्रेक्षक आईएएस श्रीमती जयश्री जैन ने आज कृषि उपज मंडी के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल उपस्थित रहे। प्रेक्षक आईएएस श्रीमती जयश्री जैन ने स्ट्रांग रूम के ईव्हीएम मशीन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रेक्षक आईएएस श्रीमती जयश्री जैन ने ग्राम पंचायत सुंदरा में मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों में ड्यूटी पर तैनात मतदानकर्मियों तथा मतदाताओं के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को मतदान केन्द्रों में मतदान के लिए आने वाले मतदाताओं की सुविधा के लिए पेयजल, छांव सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। इस दौरान अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जिले की 1698 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का हुआ नि:शुल्क सोनोग्राफी

    दूरभाष के माध्यम से प्रति सप्ताह ली जा रही स्वास्थ्य जानकारी*   राजनांदगांव 28 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के…

    Read more

    जिले में 6576 बालिकाओं को लगाया गया एचपीवी टीका

    राजनांदगांव 28 जुलाई 2026। जिले में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से किशोरी बालिकाओं को सुरक्षित करने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends