Ro no D15139/23

अधिकारी हर सोमवार को मुख्यालय में रहकर जनता की समस्याओं का निराकरण करना करें: कलेक्टर नम्रता गांधी

समय सीमा की बैठक अब हर मंगलवार को होगी आयोजित

पांचवीं, आठवीं के परीक्षा परिणाम बेहतर करने पालकों की लें बैठक, दसवीं, बारहवीं की ऑनलाईन कक्षाएं शाम के वक्त नियमित रूप से ली जाए

धमतरी । कलेक्टर नम्रता गांधी ने आज साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को हर सोमवार को मुख्यालय में रहकर आमजनों की समस्या, शिकायत और मांग सहित लंबित प्रकरणों के निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी अधिकारी, कर्मचारियों को प्रतिदिन दस बजे कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करने के निर्देश उन्होंने दिए। कलेक्टर ने कहा कि समय सीमा की बैठक अब हर मंगलवार को आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही राजस्व अमला को निर्देशित किया कि शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण पर नियमानुसार कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि हितग्राहीमूलक कार्यों में मृत व्यक्ति को सूची से हटाई जाए और पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाए। इसके अलावा जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र तत्काल बनाने, के निर्देश कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जी.आर.मरकाम, नगरनिगम आयुक्त श्रीमती प्रिया गोयल सहित जिला स्तरीय अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दसवीं और बारहवीं के शत्-प्रतिशत परीक्षा परिणाम के मद्देनजर ऑनलाईन संध्याकालीन कक्षाएं प्रारंभ कर इसमें अधिक से अधिक विद्यार्थियों को जोड़ने के निर्देश शिक्षा विभाग को दिए। इसकी सूचना सभी स्कूलों और छात्रावासों में देने और मुनादी कराने कहा, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने पांचवीं एवं आठवीं के बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए पालकों की बैठक आहूत करने के निर्देश भी बैठक में दिए। बैठक में कलेक्टर ने मत्स्य शुल्क, प्रधानमंत्री जनमन और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लंबित प्रकरण, स्वच्छता शुल्क, अमृत सरोवर निर्माण, ई-फायलिंग इत्यादि की जानकारी ली और गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा में कार्यों को पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही लक्ष्य अनुरूप रैन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर बनाना सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने पेयजल संबंधी समस्या समस्याओं का शत्-प्रतिशत निराकरण करने कहा तथा टुल्लू पम्प संबंधी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन और पीएम सूर्यघर के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश भी कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में दिए।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार के तहत धमतरी एवं कुरूद में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित

    दोनों विकासखंडों में 2874 आवेदन प्राप्त, हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ वितरित   धमतरी, 14 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन के निर्देशानुसार 01 मई से 10 जून 2026…

    Read more

    छोटी-छोटी बचत के बड़े फायदे … सीमा ने बिहान से जुड़कर बचत कर चुकाया ऋण

    *- बचत से बदली अपनी जिंदगी*   *- वित्तीय सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ाया कदम*   राजनांदगांव 14 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छोटी-छोटी बचत से बड़े फायदे…

    Read more

    NATIONAL

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    पीएम की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    पीएम  की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती  महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम