Ro no D15139/23

वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ पर में चार चरणों में होंगे आयोजन

श्रृंखला 7 नवम्बर 2025 से प्रारंभ होकर 7 नवम्बर 2026 तक चलेगी

*धमतरी, 5 नवम्बर 2025/– “वंदे मातरम्” के 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ सहित धमतरी में ग्राम पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक व्यापक जनभागीदारी के साथ वंदे मातरम् पर आधारित कार्यक्रम आयोजित होंगे। जनभागीदारी आधारित विविध कार्यक्रम चार चरणों में आयोजित किए जाएंगे। यह भव्य श्रृंखला 7 नवम्बर 2025 से प्रारंभ होकर 7 नवम्बर 2026 तक चलेगी। छत्तीसगढ़ शासन, सांस्कृतिक विभाग, मंत्रालय (महानदी भवन ) नवा रायपुर अटल नगर से इस आशय के दिशा-निर्देश जारी कर दिए है ।*
*पहले चरण के कार्यक्रम 7 से 14 नवम्बर 2025, दूसरे चरण के 19 से 26 जनवरी 2026, तीसरे चरण के 7 से 15 अगस्त 2026 (हर घर तिरंगा अभियान के साथ) तथा समापन चौथे चरण के 1 से 7 नवम्बर 2026 तक आयोजित होंगे।*
*कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन से 7 नवम्बर 2025 को प्रातः 10 से 11 बजे तक होगा, जिसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन के माध्यम से सभी शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं जनप्रतिनिधि संस्थाओं में किया जाएगा। प्रधानमंत्री के उद्बोधन उपरांत संपूर्ण देश में एक साथ “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया जाएगा। गीत के बोल और धुन पोर्टल vandemataram150.in पर उपलब्ध हैं, जहां कार्यक्रम से संबंधित समस्त जानकारी, फोटो और वीडियो अपलोड करने की व्यवस्था भी की गई है*
*इस अवसर पर जिले एवं राज्य के प्रमुख गायकों द्वारा “वंदे मातरम्” के विभिन्न रूपांतरण प्रस्तुत किए जाएंगे। संगीत समारोह, लघु फिल्म प्रदर्शन, कवि सम्मेलन, चित्रकला, रंगोली एवं प्रदर्शनी जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
शैक्षणिक संस्थानों में निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर निर्माण एवं विशेष सभाएं आयोजित होंगी।*एनसीसी, एनएसएस एवं स्काउट-गाइड के सहयोग से विद्यालय बैंड द्वारा संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं राज्य पुलिस बैंड सार्वजनिक स्थानों पर “वंदे मातरम्” और देशभक्ति गीतों पर आधारित कार्यक्रम देंगे।*
*राष्ट्रीय पर्वों — गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में “वंदे मातरम्” प्रसंग शामिल करते हुए मशाल रैली का आयोजन किया जाएगा।
इसके अलावा, वंदे मातरम् ऑडियो-वीडियो बूथ भी स्थापित किए जाएंगे, जहां नागरिक अपनी आवाज में “वंदे मातरम्” गाकर पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे।*
*राज्य स्तर पर इस अभियान के नोडल अधिकारी श्री युगल किशोर तिवारी (मो. 94063-98080) होंगे।
भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप यह अभियान “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ को एक जन-उत्सव एवं सांस्कृतिक गौरव के प्रतीक के रूप में मनाने का प्रयास है।*

  • Related Posts

    भ्रामक समाचार का जिला पंचायत एवं आरसेटी ने किया खंडन ‘‘जिला पंचायत कार्यालय और आरसेटी बिलों का दोहरा लाभ’’ संबंधी समाचार निराधार एवं तथ्यहीन

      धमतरी, 10 जून 2026/ कुछ समाचार पत्रों, सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों में प्रकाशित ‘‘जिला पंचायत कार्यालय और आरसेटी बिलों का दोहरा लाभ’’ संबंधी समाचार को जिला पंचायत धमतरी…

    Read more

    ईजराईल में होम-केयरगिवर के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर

      छत्तीसगढ़ के युवाओं को विदेश में नौकरी का मौका, आकर्षक वेतन के साथ आवास, भोजन और चिकित्सा बीमा की सुविधा धमतरी, 10 जून 2026/ युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर…

    Read more

    NATIONAL

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू