Ro no D15139/23

धमतरी जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया प्रारंभ

*कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने मतदाताओं से फॉर्म भरने एवं बीएलओ का सहयोग करने की अपील की*

धमतरी, 05 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) प्रक्रिया 4 नवम्बर से प्रारंभ हो गई है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाना है। जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मतदान अधिकार के प्रति सजग रहते हुए परिगणना फॉर्म भरें और संबंधित बीएलओ (BLO) को समय सीमा के भीतर जमा करें। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि में फॉर्म जमा न करने पर मतदाता का नाम आगामी मतदाता सूची से हटाया जा सकता है, इसलिए सभी पात्र मतदाता समय पर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करें।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि “मतदान हमारा अधिकार है। जागरूक मतदाता बनें, फॉर्म भरें और लोकतंत्र को मजबूत करें।” उन्होंने लोगों से यह भी अनुरोध किया कि वे स्वयं, अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इस प्रक्रिया की जानकारी दें और आवश्यक दस्तावेज समय रहते तैयार रखें।

SIR प्रक्रिया का उद्देश्य
इस विशेष पुनरीक्षण का प्रमुख लक्ष्य मृत व्यक्तियों, स्थायी रूप से निवास बदल चुके अथवा दो स्थानों पर नाम दर्ज कराए गए मतदाताओं के नामों को सूची से हटाना है। साथ ही फर्जी नामों की पहचान कर उन्हें निरस्त किया जाएगा, ताकि शुद्ध और विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार की जा सके।

मतदाता रखें आवश्यक तैयारियां
सभी मतदाता दो नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो (सफेद बैकग्राउंड सहित) अवश्य खिंचवा लें। BLO द्वारा परिगणना फॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे सही जानकारी सहित भरकर निर्धारित समय सीमा में जमा करवाना आवश्यक होगा। फॉर्म के साथ 11 में से किसी भी दो वैध दस्तावेजों की प्रति अनिवार्य रूप से संलग्न करनी होगी, जैसे – जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, मूल निवास प्रमाण पत्र, 10वीं बोर्ड की अंक तालिका, जाति प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर अथवा भूमि आवंटन प्रमाण पत्र इत्यादि।

तीन श्रेणियों में किया गया है मतदाता पंजीकरण का वर्गीकरण
1 जुलाई 1987 से पूर्व जन्मे मतदाताओं को स्वयं का एक दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा।
1 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच जन्मे व्यक्तियों को स्वयं का एक और माता या पिता में से किसी एक का दस्तावेज आवश्यक होगा।
जबकि 2 दिसंबर 2004 के बाद जन्मे व्यक्तियों के लिए स्वयं, माता और पिता — तीनों के दस्तावेज अनिवार्य रहेंगे।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मिश्रा ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि जिले के प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो और कोई भी व्यक्ति मतदान अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा जताई।

  • Related Posts

    कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने की स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा 

    पंचायत स्तर पर एनसीडी स्क्रीनिंग और टीकाकरण में तेजी लाने पर जोर   धमतरी, 22 जुलाई 2026। जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री अबिनाश…

    Read more

    दिव्यांग बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, समाज कल्याण विभाग की संस्थाओं में हुआ वृक्षारोपण

    धमतरी, 22 जुलाई 2026। हरियाली अमावस्या एवं वर्षा ऋतु के अवसर पर समाज कल्याण विभाग, धमतरी के अंतर्गत संचालित विभिन्न संस्थाओं में दिव्यांग बच्चों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया…

    Read more

    NATIONAL

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…