Ro no D15139/23

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम पनेका एवं फरहद में महिला जन-जल जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन

राजनांदगांव 12 मार्च 2025। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा महिलाओं को जल संसाधनों के महत्व एवं उसके प्रति जागरूक करने तथा महिला शक्ति से जल शक्ति के सिद्धांत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पनेका एवं फरहद में महिला जन-जल जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने जल संरक्षण एवं स्वच्छता पर महत्वपूर्ण चर्चा की। जल जीवन मिशन अंतर्गत जल सभा में जल बहिनियों को समय-समय पर पानी की जांच करने, जल को स्वच्छ रखने के विभिन्न उपायों के बारे में बताया गया। अभियान के तहत महिलाओं को जल संरक्षण एवं जल संकट के समाधान में सक्रिय भागीदारी निभाने हेतु तैयार किया गया। जल का संरक्षण आने वाले पीढिय़ों के लिए करने का संदेश दिया गया। जल जीवन मिशन के तहत जल संरक्षण के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रयासों को अत्यधिक प्रभावी बनाने के लिए महिला शक्ति की भूमिका के महत्व के बारे में बताया गया तथा महिलाओं को जल जीवन मिशन का हिस्सा बन कर जल संरक्षण के कार्यों में शाािमल होने की अपील की गई।

  • Related Posts

    भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन, अब 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेगा स्कूलों में अवकाश

    भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन, अब 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेगा स्कूलों में अवकाश धमतरी 16 अप्रैल 2026प्रदेश में बढ़ती भीषण गर्मी और लू…

    Read more

    डोंगरगढ़ में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकाली गई जनजागरूकता पदयात्रा रैली

      राजनांदगांव 16 अप्रैल 2026। जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड मुख्यालय में आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भव्य जनजागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी…

    Read more

    NATIONAL

    हनुमान मंदिर की घंटी बजाकर बने ‘सम्राट’-अब लालू बजाएंगे घंटी,हे खेड़ा-हेमन्त को छेड़ा-हुआ न बखेड़ा,कल्लू भिखारी के घर अमेरिका-ईरान समझौता,हवा का रूख भांप लिया वरूण ने; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता

    आज से संसद का विशेष सत्र, किरेन रिजिजू ने कहा- परिसीमन के नाम पर अफवाह न फैलाएं

    आज से संसद का विशेष सत्र, किरेन रिजिजू ने कहा- परिसीमन के नाम पर अफवाह न फैलाएं

    दिल्ली और बिहार में वोट देनेवाले को बंगाल में नहीं डालने देंगे वोट, अभिषेक बनर्जी की आयोग को खुली चेतावनी

    दिल्ली और बिहार में वोट देनेवाले को बंगाल में नहीं डालने देंगे वोट, अभिषेक बनर्जी की आयोग को खुली चेतावनी

    ईरान युद्ध पर ट्रंप का बयान: जंग अब खत्म होने की कगार पर, जल्द समझौता करना चाहता है तेहरान

    ईरान युद्ध पर ट्रंप का बयान: जंग अब खत्म होने की कगार पर, जल्द समझौता करना चाहता है तेहरान

    सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, विजय-बीजेंद्र को भी राज्यपाल ने दिलाई डिप्टी सीएम की शपथ

    सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, विजय-बीजेंद्र को भी राज्यपाल ने दिलाई डिप्टी सीएम की शपथ