Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल पर भालू हमले से घायल व्यक्ति हेतु जारी हुई क्षतिपूर्ति राशि

जशपुरनगर 06 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से दुलदुला विकासखण्ड के पंचायत जामटोली निवासी श्री बालबच्चन सिंह को भालू के हमले में घायल होने पर क्षतिपूर्ति की राशि स्वीकृत की गई है। जानकारी के अनुसार श्री बच्चन सिंह सुबह लगभग 7 बजे गांव में अपने खेत की तरफ जा रहे थे। उस दौरान अचानक जंगली भालू ने उन पर हमला कर दिया गया। इस हमले से उनको गहरी चोटें आई थी।

गंभीर रूप से घायल बालबच्चन सिंह पिता श्री गोवर्धन सिंह का इलाज कुनकुरी के होलीक्रास हॉस्पिटल में चला। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जब अपने गृह ग्राम बगिया आए थे। उस दौरान आयोजित जनदर्शन में श्री बच्चन सिंह ने मुख्यमंत्री के सम्मुख इस घटना के बारे बताते हुए इस संबंध में आवेदन देकर क्षतिपूर्ति राशि दिलाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए वन विभाग को क्षतिपूर्ति राशि दिलाने हेतु निर्देशित किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वन विभाग के द्वारा श्री बच्चन हेतु क्षतिपूर्ति राशि के तौर पर 2 लाख रुपए की राशि स्वीकृत किया गया है। श्री बच्चन एवं उनके परिवार ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। मुख्यमंत्री जब भी बगिया आते हैं उस दौरान जनदर्शन में देर रात तक लोगों की समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनते हैं और इसके निराकरण के लिए तत्काल संबंधित विभाग को निर्देशित भी करते हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के द्वारा बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में रोजाना आवेदक अपनी मांगों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए आते हैं। यहां पर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित गति से निराकरण किया जाता है।

  • Related Posts

    ग्राम पंचायत बोकी, बरटोली में सुशासन तिहार आयोजित शिविर में सैकड़ो ग्रामीण हुए लाभान्वित दिव्यांगजनों ट्राई साइकिल, छड़ी, श्रवण यंत्र वितरित हितग्राहियों को राशन कार्ड एवं प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौंपी गई

      जशपुरनगर 30 मई 2026 / जशपुर विकास खंड के समीपस्थ ग्राम पंचायत बोकी, बरटोली में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया। जशपुर विधायक  रायमुनी भगत ने हितग्राहियों को सामग्री…

    Read more

    सुशासन तिहार 2026ः टेम्पू शिविर में योगाभ्यास, स्वच्छता श्रमदान और जल संरक्षण का दिया गया संदेश

     जशपुरनगर 30 मई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में संचालित “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जनसमस्याओं के निराकरण एवं शासन की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी