Ro no D15139/23

कलेक्टर ने कोतबा नगरीय क्षेत्र के कार्यों का किया निरीक्षण असूरवन तालाब, सती घाट, पुष्पवाटिका, मुक्तिधाम का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

खड़गमा डैम को पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित

       जशपुरनगर  06 जनवरी 2025/ नगर पंचायत कोतबा में नगरीय क्षेत्र के विकास हेतु सोमवार को कलेक्टर रोहित व्यास ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम कोतबा के सबसे पुराने असूरवन तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए अधिकारियों से चर्चा की। यहां पर तालाब में गहरीकरण, पिचिंग, पाथवे आदि के निर्माण हेतु प्रस्ताव कराने के निर्देश दिए। कोतबा बस स्टैण्ड पहुंच उन्होंने यात्री प्रतीक्षालय का निरीक्षण किया, जिसका उन्होंने जीर्णोद्धार करवाने के साथ बस स्टैंड के पास नाली सुधार के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कोतबा की पुष्प वाटिका में पहुंच कर, वहां सफाई, जीर्णोद्धार एवं लाइटिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने सती घाट शिव धाम का सौंदर्यीकरण, लाइटिंग, पचरी निर्माण, रेलिंग निर्माण करवाने हेतु प्रस्ताव निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय निकाय हेतु कोतबा में सर्व समाज हेतु मंगल भवन निर्माण करने को कहा। जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर उन्होंने बालिकाओं के लिए छात्रावास निर्माण एवं उच्चतर माध्यमिक शाला का जीर्णोद्धार करने हेतु प्रस्ताव बनाने एवं स्कूल में शिक्षकों की कमी को दूर करने हेतु निर्देश दिए।
उन्होंने कोतबा के मुक्तिधाम का भी निरीक्षण किया। जहां उन्होंने मुक्तिधाम में बने प्रतीक्षा स्थल, शेड, सामुदायिक शौचालय हेतु आर्किटेक्ट के द्वारा प्लान तैयार कर जीर्णोद्धार कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मुक्तिधाम की घेराबंदी कराते हुए पेयजल, बिजली की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त मुक्तिधाम के पास बहने वाले नाले का पुनरुद्धार एवं उसमें पचरी निर्माण को कहा। उन्होंने कोतबा के नगरीय क्षेत्र के विकास के लिए नगर में स्ट्रीट लाइट के साथ सड़क निर्माण हेतु सर्वे कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कोतबा के निकट बने खमगड़ा डैम में पहुंच कर इसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए जायजा लिया। जहां उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय युवाओं का पर्यटन समूह बना कर इसके रख रखाव एवं अन्य गतिविधियों के संचालन कराकर स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने डैम के किनारे पाथवे, सीढियां, विद्युत व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, बोटिंग आदि की व्यवस्था निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने पूरे परिसर में श्रमदान द्वारा सफाई कराने को कहा। इस अवसर पर एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मेरा युवा भारत जशपुर द्वारा नशा मुक्ति केंद्र में ईएलपी का सफल आयोजन

      जशपुरनगर, 18 जुलाई 2026/ मेरा युवा भारत (डल् ठींतंज) जशपुर द्वारा जिला प्रशासन जशपुर के समाज कल्याण विभाग के समन्वय तथा ग्राम विकास समिति द्वारा संचालित नशा मुक्ति केंद्र, जशपुरनगर…

    Read more

    कलेक्टर रोहित व्यास ने विद्यार्थी विज्ञान मंथन स्टेट लेवल कैंप रायपुर में शिरकत किए 07 विद्यार्थियों को किया सम्मानित।

      विज्ञान भारती के प्रांतीय महासचिव डॉ वारा प्रसाद कोला भी रहे उपस्थित। जशपुरनगर 18 जुलाई 2026/ कलेक्टर रोहित व्यास ने शनिवार को विद्यार्थी विज्ञान मंथन स्टेट लेवल कैंप रायपुर में…

    Read more

    NATIONAL

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।