Ro no D15139/23

मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर एक दिवसीय व्याख्यान का हुआ आयोजन

जशपुरनगर 09 अक्टूबर 2025/ विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह 2025 के अवसर पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन  09 अक्टूबर 2025 को स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेज़ी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में किया गया।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस व्याख्यान में  डॉ. खान अबरार उज़ ज़मान खान साइकोलॉजिस्ट जिला चिकित्सालय जशपुर द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित कर व्याख्यान के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना मानसिक समस्याओं की प्रारंभिक पहचान करना और तनाव प्रबंधन हेतु सकारात्मक उपायों की जानकारी देना था। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं चर्चा सत्र में अपनी जिज्ञासाएँ प्रस्तुत कीं। व्याख्यान के माध्यम से बताया गया कि मानसिक स्वास्थ्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन एवं व्यक्तित्व विकास दोनों के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह कार्यक्रम जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई जशपुर द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने अहम भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम के दौरान सहायक संचालक शिक्षा विभाग श्रीमती सरोज खलखो एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।
मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रखने हेतु अच्छे मानसिक स्वास्थ्य के लिए सुझाव  दिए गए। जिसमें पर्याप्त नींद और पौष्टिक आहार, नियमित व्यायाम करने और नशे से दूर रहने के लिए कहा गया। इसके साथ ही परिवार व मित्रों से जुड़ाव बनाए रखने, तनाव प्रबंधन के लिए ध्यान करने, सकारात्मक सोच और हर दिन कुछ अच्छा सोचने सहित ज़रूरत पड़ने पर विशेषज्ञ से मदद लेने की सलाह दी गई। मानसिक समस्या होने पर अपने निकटतम चिकित्सा केंद्र में चिकित्सक से संपर्क  या टेली मानस टोल फ्री नंबर 14416 में कॉल करने के लिए कहा गया।

  • Related Posts

    राज्य खेल अलंकरण के लिए आवेदन आमंत्रित, उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को मिलेगा सम्मान

     शहीद राजीव पांडे, शहीद कौशल यादव, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार एवं पंकज विक्रम-सहित विभिन्न सम्मानों के लिए 5 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन जशपुरनगर 23 जुलाई 2026/ खेल एवं युवा कल्याण…

    Read more

    निर्माण पोर्टल के माध्यम से निर्माण कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

      जशपुरनगर 23 जुलाई 2026/ कलेक्टर रोहित व्यास  ने पत्थलगांव के जनपद पंचायत सभाकक्ष में निर्माण पोर्टल के माध्यम से जिले में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए