Ro no D15139/23

पंचायत सीजन 4: शुरू हुई फुलेरा गांव की पंचायत, कौन जीतेगा चुनाव? सभी एपिसोड हुए रिलीज

इंटरटेनमेंट डेस्क। ओटोटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम की मच अवेटेड वेब सीरीज ‘पंचायत 4’ एक बार फिर ऑडियंस के बीच आने को तैयार है. इस सीरीज के तीन सीजन अब तक आ चुके हैं. ये ऑडियन्स के बीच इतनी फेमस है कि इसका एक अलग फैन बेस है. लोगों को उम्मीद है कि पिछले तीन सीजन की तरह, चौथे सीजन में भी एंटरटरेनमेंट भरपूर डोज मिलने वाला है. लेकिन सवाल ये है कि ये सीरीज कब से स्ट्रीम होगी?

पंचायत 4 इस दिन होगी रिलीज

‘पंचायत 4’ को 24 जून 2025 को प्राइम वीडियो पर रात 12 बजे रिलीज किया जाएगा. यानी मंगलवार का दिन शुरू होते ही इस वेब सीरीज के सभी एपिसोड स्ट्रीम कर सकते हैं. हालांकि इस सीरीज को पहले 2 जुलाई को रिलीज किया जाना था, लेकिन मेकर्स ने इसे एक हफ्ते पहले रिलीज करने के फैसले से सभी को बड़ा सरप्राइज दे दिया. ये सीरीज प्राइम वीडियो पर दिखाई जाएगी. देखना दिलचस्प होगा कि ये सीजन कितना मजेदार होगा.

वेब सीरीज ‘पंचायत 4’ में नजर आएंगे ये सितारे

‘पंचायत 4’ के ट्रेलर को देखने से पता चलता है कि इस बार फुलेरा गांव में चुनाव का माहौल है. मंजू देवी और क्रांति देवी की पार्टी जीत के लिए जोर आजमाइश लगा रही है. सीरीज में जितेंद्र कुमार के अलावा रघुवीर यादव, फैसल मलिक, सुनीता राजवर, नीना गुप्ता, चंदन राय, दुर्गेश कुमार, सानविका और अशोक पाठक जैसे कलाकार नजर आएंगे.

लोगों को पसंद आई पंचायत

बता दें कि ‘पंचायत’ सीरीज की शुरुआत 2020 में हुई थी. गांव की पृष्ठभूमि पर बनी ये सीरीज लोगों का मन कई सालों से मोह रही है. इसकी दिल से जुड़ने वाली कहानी, शानदार एक्टिंग और गांव की प्यारी दुनिया ने सबका दिल जीता है. ‘पंचायत’ के तीसरे सीजन ने अपने साथ कई सवाल छोड़े थे. जैसे सचिव जी के ट्रांसफर के साथ फुलेरा गांव के नए पंचायत की जॉइनिंग और प्रधानजी को किसने गोली मारी? अब देखना होगा कि चौथा सीजन इन सवालों का कैसे और क्या जवाब देता है.

  • Related Posts

    आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा रायपुर प्रेस क्लब एक करोड़ की लागत से होगा कायाकल्प, जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल एवं निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने किया निरीक्षण

      रायपुर, 9 जुलाई। राजधानी रायपुर के अनुरूप रायपुर प्रेस क्लब को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्वीकृत…

    Read more

    Dhamaal 4 Box Office: क्या ‘वेलकम टू द जंगल’ की सक्सेस दिलाएगी फिल्म को बंपर ओपनिंग? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

      Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इसी…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध