जशपुरनगर 23 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घररू मुफ्त बिजली योजना का लाभ जिले के आमजन तक पहुंच रहा है। यह योजना लोगों के बिजली खर्च को कम करने के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
जिले के हितग्राही अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि पहले उनके घर का बिजली बिल काफी अधिक आता था, जिससे हर महीने अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ता था। पीएम सूर्य घर मुफ्त योजना के तहत उन्होंने अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाया। इसके बाद उनके बिजली खर्च में उल्लेखनीय कमी आई है और अब उन्हें बिजली बिल की चिंता नहीं रहती।
उन्होंने बताया कि सोलर पैनल सूर्य की किरणों से बिजली का उत्पादन करता है। घर में उपयोग के बाद बची हुई बिजली विद्युत विभाग के ग्रिड में चली जाती है और इसके बदले उन्हें बिजली का लाभ मिलता है। इस व्यवस्था से उनका मासिक बिजली बिल लगभग समाप्त हो गया है।
अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि यह योजना आम लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। इससे न केवल बिजली के खर्च में कमी आई है, बल्कि स्वच्छ और हरित ऊर्जा को भी बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस योजना का लाभ लेने की अपील की।
विधानसभा अध्यक्ष ने स्पीकर हाऊस में किया ध्वजारोहण
राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव स्थित स्पीकर हाऊस में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं…
Read more








