Ro no D15139/23

रायपुर में 12 नवम्बर को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

*युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा अवसर*

रायपुर, 07 नवम्बर 2025/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 12 नवम्बर 2025 को प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक कार्यालय परिसर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस कैम्प में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

इस प्लेसमेंट कैम्प में स्क्वायर बिजनेस सर्विसेज प्रा. लि., रायपुर द्वारा कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के 150 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए न्यूनतम योग्यता 12 वीं पास अथवा स्नातक उत्तीर्ण, आयु 18 वर्ष से अधिक तथा वेतनमान 12 हजार 500 रुपए से 14 हजार रुपए प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार जी.के. ऑटो व्हीकल्स प्रा. लि., रायपुर में सेल्स कंसल्टेंट के 30 पदों हेतु भर्ती की जाएगी, जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता 12 वीं पास अथवा स्नातक उत्तीर्ण, आयु 20 वर्ष से अधिक तथा वेतनमान 12 हजार से 15 हजार रुपए प्रतिमाह रहेगा। चयनित अभ्यर्थियों को रायपुर में पदस्थापित किया जाएगा।

इच्छुक आवेदक एवं आवेदिकाएँ निर्धारित तिथि एवं समय पर अपनी शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो एवं बायोडाटा सहित उपस्थित होकर साक्षात्कार में सम्मिलित हो सकते हैं। यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है। जिला रोजगार अधिकारी, रायपुर ने सभी योग्य अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएँ और रोजगार हेतु अधिक से अधिक संख्या में प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होंकर लाभ लें।

  • Related Posts

    धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना से जशपुर के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *केंद्र सरकार ने परियोजना को विशेष रेल परियोजना के रूप में किया अधिसूचित*   *जशपुरांचल को पहली बार रेल नेटवर्क से जोड़ने का मार्ग हुआ प्रशस्त*   रायपुर, 13 जून…

    Read more

    बड़ौदा आरसेटी राजनांदगांव द्वारा 15 दिवसीय पशु सखी प्रशिक्षण संपन्न

    राजनांदगांव 13 जून 2026। ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में ए-हेल्प मॉड्यूल अंतर्गत 15 दिवसीय पशु सखी प्रशिक्षण का…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर