Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026 : जन समस्या निवारण शिविर में गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प समाज कल्याण विभाग ने दिलाई नशा मुक्त भारत अभियान की शपथ, ग्रामीणों ने स्वस्थ समाज निर्माण का लिया प्रण

रायपुर , 25 मई 2026/सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिला सरगुजा के जनपद पंचायत लुण्ड्रा की ग्राम पंचायत बिल्हमा में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर सामाजिक जागरूकता और जनसहभागिता का सशक्त मंच बनकर सामने आया। शिविर में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ समाज को नशे की बुराइयों से मुक्त करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

समाज कल्याण विभाग सरगुजा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं और विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। उपस्थित लोगों ने शराब, तंबाकू एवं अन्य मादक पदार्थों से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति, सामाजिक वातावरण और युवा पीढ़ी के भविष्य पर भी गंभीर प्रभाव डालता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं और अपने गांव को आदर्श नशामुक्त ग्राम बनाने में सहयोग करें।

शिविर के दौरान लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। युवाओं को खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि शासन द्वारा नशा पीड़ित व्यक्तियों के उपचार और पुनर्वास के लिए विभिन्न सहायता सेवाएं संचालित की जा रही हैं।

सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम गांवों में सामाजिक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं युवा उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर सघन अभियान जारी, प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

      अम्बिकापुर 07 अगस्त 2026/   जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर…

    Read more

    कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा पटवारी कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

    – कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा के पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश*   *- नक्शा बटांकन में कम प्रगति पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में 75…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन